आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Feb 10, 2023 - 08:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। इन लोगों को अपने मान-सम्मान से बहुत लगाव होता है। इन्हें अपने स्वाभिमान पर ठेस बर्दाश्त नहीं होती। मूलांक 1 वाले जातक अच्छी नेतृत्व क्षमता और प्रबंधक के गुण रखते हैं। इन लोगों में एक अच्छे नेता के गुण देखने को मिलते हैं। ये लोग दूसरे को कार्य करने की प्रेरणा दे सकते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में अधिकार सत्ता और उच्च पद प्राप्त करते हैं। ये लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। स्वयं अपनी सूझबूझ के बल पर एक स्वतंत्र निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक किसी के अधीन रहकर कार्य करना पसंद नहीं करते। ये लोग राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छा कार्य करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक जीवन के किसी भी क्षेत्र में कार्यरत हों, इन्हें सत्ता और अधिकार प्राप्त हो ही जाते हैं। परंतु कई बार मूलांक 1 वाले जातकों में अहम की भावना एवं स्वाभिमान को अभिमान में बदलते हुए देखा गया है।

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणामों वाला रहेगा। इस साल आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। फरवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर काम करना फायदेमंद रहेगा। मार्च के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी अनैतिक काम को न करें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल के महीने में व्यापार में तरक्की होने के योग बनते हैं, परंतु कुछ परिवर्तनों का भी सामना करना पड़ेगा। मई के महीने में निजी जीवन के चलते कामकाज पर थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे। जून के महीने में सरकारी नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले जातक आवेदन कर सकते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। जुलाई के महीने में जीवन साथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है। अगस्त के महीने में अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए समय श्रेष्ठ है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता मिलने के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में समय आपके लिए अच्छा है परंतु सफलताओं के कारण अहंकार की भावना को जन्म न लेने दें। अक्टूबर के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नवंबर के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में समय सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत काम न करें।



वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कानून और नियमों के विपरीत कोई काम न करें। अहंकार की भावना से दूर रहें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीले रंग का धागा गले में पहनें। एक लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 

Niyati Bhandari

Advertising