आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Feb 07, 2023 - 08:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक बहुत ही रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन की बातें पता लगा पाना मुश्किल होता है। मूलांक 7 वाले जातक अपनी बातें दूसरों के साथ साझा नहीं करते। इनके विचारों में भी अस्थिरता देखने को मिलती है। ये लोग मानसिक तौर पर चिंतित रहते हैं। इन लोगों का स्वभाव काफी गंभीर होता है। मूलांक 7 वाले जातक दूसरों के साथ घुलना-मिलना पसंद तो करते हैं परंतु अपना जीवन किसी के साथ साझा नहीं करते। जिसके कारण अपनी परेशानियों को लेकर बहुत बार डिप्रेशन या स्ट्रैस का शिकार हो जाते हैं। ये लोग सात्विक और धार्मिक होते हैं। मूलांक 7 वाले जातक धर्म में आस्था तो रखते हैं परंतु धर्म के नाम पर किसी भी प्रकार के दिखावे को पसंद नहीं करते। इन लोगों को घूमना-फिरना और यात्रा करना पसंद होता है। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति काफी गहरी होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दे तो मूलांक 7 वाले जातकों को दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। अपने जीवन काल में कभी न कभी इन लोगों की रुचि गुप्त विद्या, तंत्र, मंत्र अथवा ज्योतिष विद्या की ओर भी होती है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ फलों वाला रहेगा। इस साल यात्राओं के योग लगे रहेंगे। नौकरी में स्थानांतरण भी हो सकता है। इस वर्ष आप स्वभाव में ज्यादा गंभीर और एकांतप्रिय रहेंगे। फरवरी के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। मार्च के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। अप्रैल के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। मई के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या को सीखने का भी मन बना सकते हैं। जून के महीने में सभी कार्य पूर्ण होते जाएंगे। धन लाभ के भी योग बनते हैं। जुलाई और अगस्त के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अगस्त के महीने में आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। सितंबर के महीने में यात्रा करनी पड़ सकती है। अक्टूबर के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश करते हुए पहले अच्छी प्रकार से जांच-परख कर लें। कुछ मानसिक चिंताएं निर्णय लेने में बाधा उत्पन्न कर सकती है। नवंबर के महीने में छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। दिसंबर के महीने में सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में कार्यों की गति थोड़ी धीमी रहेगी।

उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कुत्ते की सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। केसर का तिलक लगाएं। गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें। कानों में सोना धारण करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं। गायत्री मंत्र का जाप करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising