आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Jan 27, 2023 - 08:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिन के स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ही साहसी और निडर होते हैं। ये लोग शारीरिक दृष्टि से भी बहुत मजबूत होते हैं। इन लोगों का शारीरिक गठन सुडौल होता है। इन लोगों के स्वभाव में भी रौब एवं मजबूती देखने को मिलती है। ये लोग कभी किसी से दबकर नहीं रहते। चाहे स्कूल कॉलेज या कार्यक्षेत्र कोई भी स्थान हो ये लोग अपना रौब और रुतबा बनाकर रखते हैं। मूलांक 9 वाले जातक चाहते हैं कि इनके आसपास वाले लोग इनकी बातें मानें तथा इनकी चापलूसी करें। इन्हें इस आदत से बचना चाहिए। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा हर नई चीज को सीखने के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों में नए-नए विषयों को सीखने की जिज्ञासा होती है। ये लोग मन के साफ होते हैं। बातों को घूमा-फिरा कर करना इन्हें नहीं आता। इनके मन में जो कुछ होता है दूसरों के सामने स्पष्ट रूप से रख देते हैं। इनमें छलावा या कपट नहीं होता। ये लोग दूसरों के लिए हमेशा दया भावना रखते हैं और उनकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन लोगों को साहसिक कार्यों में हिस्सा लेते हुए और उन में सफल होते हुए देखा गया है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए आय के नए साधन लेकर आया है। इस वर्ष काम की तलाश में विदेश यात्रा के योग बनते हैं। इस साल आपको मेहनत अधिक करनी होगी। अपने आलस्य को त्याग कर यथा उचित मेहनत करें सफलता अवश्य मिलेगी। जनवरी के महीने के शेष दिन खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे रहेंगे। इस समय में बच्चों का मन भी पढ़ाई में कम लगेगा। फरवरी के महीने से एक नई शुरुआत करने के लिए नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। मार्च के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। अप्रैल के महीने का समय काम के नजरिए से अच्छा रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। मई के महीने में अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। काम की अधिकता बनी रहेगी। कोई अनैतिक काम करने से बचें अन्यथा परिस्थितियां विपरीत भी हो सकती हैं। जून के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें, क्रोध में आकर किसी को अपशब्द न कहें। जुलाई के महीने का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। अगस्त के महीने में यात्राओं के दौरान सावधानी बरतें। सितंबर के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। अक्टूबर के महीने में पुराने समय से चले आ रहे कुछ कार्यों को पूर्ण विराम लगेगा। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। नवंबर के महीने में कार्य क्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। जरूरतमंद की मदद करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com  

Niyati Bhandari

Advertising