आज का राशिफल 24 जनवरी, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 08:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही खुश मिजाज और रोमांटिक होते हैं। इन लोगों को हंसी-मजाक करना अच्छा लगता है। ये लोग अपने जीवन की दुखद घटनाओं पर ज्यादा देर तक शोक नहीं मना सकते। मूलांक 6 वाले जातकों को सुंदरता, सौंदर्य, साफ-सफाई बहुत आकर्षित करती है। ये लोग अपनी शारीरिक बनावट के ऊपर भी बहुत ध्यान देते हैं। जिसके कारण इन्हें बहुत बार व्यायाम और डाइट प्लान को निभाते हुए देखा गया है। मूलांक 6 वाले जातकों को हमेशा सुंदर आकर्षक और बन ठन कर रहना अच्छा लगता है। इन लोगों को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। मूलांक 6 वाले जातक हर पल को मौज-मस्ती और जिंदादिली से जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रचनात्मक होते हैं। फैशन डिजाइन ब्यूटी पार्लर इत्यादि सुंदर चीजें इन्हें बहुत आकर्षित करती हैं। इन लोगों के दोस्त बहुत जल्दी बन जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों में विपरीत लिंगी की तरफ़ गहरा आकर्षण होता है। ये लोग एक अच्छे जीवनसाथी का किरदार निभाते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों का दांपत्य जीवन सुखी होता है।

PunjabKesari    Todays Birthday Prediction

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ फलों वाला रहेगा। इस साल कारोबार में तरक्की होने के योग बनते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए भी समय शुभ रहेगा। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जनवरी के महीने के शेष दिन आपके लिए अनुकूल है। इस समय में आप निजी जीवन पर ज्यादा ध्यान देंगे। फरवरी के महीने में आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अकस्मात धन लाभ होने के भी योग बनते हैं। मार्च के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। अप्रैल के महीने का समय आपके नजरिए के ऊपर निर्भर करता है। अपने क्रोध पर अंकुश रखें और परिस्थितियों पर काबू पाने की कोशिश करें। मई के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको व्यस्त रखेगी। जून के महीने में मां के साथ किसी बात पर मतभेद होने की संभावना बनती है। जुलाई के महीने का समय जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अच्छा है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए जातक भी इस समय में उत्तम परिणाम प्राप्त करेंगे। अगस्त के महीने में बेकार के प्रलोभन और वहम से दूर रहें। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सितंबर और अक्टूबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस समय में आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। नवंबर के महीने में की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में आलस्य के कारण काम में मन कम लगेगा।

PunjabKesari    Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। छोटी बहन के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कन्या को भोजन करवाएं और उसका आशीर्वाद लें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। गाय का घी मंदिर में दान करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। एक काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान करें। गणेश भगवान की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें।

PunjabKesari    Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News