आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Jan 20, 2023 - 08:08 AM (IST)

  शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 जनवरी में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक और कोमल हृदय के होते हैं। ये लोग मृदुभाषी और हंसमुख होते हैं। दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता बना लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के चेहरे पर चंद्रमा के समान सुंदर कांति होती है। इन लोगों की सहनशक्ति अधिक होती है। ये लोग हर परिस्थिति के साथ स्वयं को ढालना बहुत अच्छे से जानते हैं। मूलांक 2 वाले जातक समय के अनुसार स्वयं में परिवर्तन कर हर परिस्थिति को भली-भांति संभाल लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों में कोई बनावट और छल कपट नहीं होता। ये लोग दिल के साफ होते हैं। अपने मन की बातों को बिना किसी बनावट के दूसरों के सामने रख देते हैं, परंतु  स्वयं बनावटी दुनियादारी की चपेट में फंस जाते हैं। बहुत बार इनकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है। मूलांक 2 वाले जातक किसी को किसी काम के लिए मना नहीं करते, जो कि इनके लिए बाद में नुकसानदेह भी साबित होता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है। इन लोगों में रचना और कला के क्षेत्र में भी रुचि देखने को मिलती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए जोश और ऊर्जा से भरा हुआ रहेगा। इस साल आपको कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा और आप अपने कामों को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। पिता के साथ आपके संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। सरकारी काम पूरे होने के भी योग बनते हैं। जनवरी के महीने में अपनी भावनाओं पर थोड़ा नियंत्रण करें अन्यथा लोग आपके भोलेपन का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। फरवरी के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। मार्च के महीने में वाणी पर संयम रखें। किसी को अपशब्द न कहें। अप्रैल और मई के महीने में विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। शादी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। जून के महीने में नकदी धन खर्च होगा। जुलाई के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। अगस्त के महीने में पुनः ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। दोस्तों से और छोटे भाइयों से मदद मिलेगी। सितंबर के महीने में किसी नए काम को शुरू करने की योजना बनाएंगे। नवंबर के महीने में अपने कामकाज को आगे बढ़ाएंगे। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई में लगेगा। नौकरी में भी पदोन्नति हो सकती है। दिसंबर के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन में न आएं। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। कारोबार में किसी अनैतिक गतिविधि को बढ़ावा न दें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुड़ और शहद का सेवन करें। माता पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सूर्य को जल दें। गायत्री मंत्र का जाप करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। एक चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। छोटे बहन-भाइयों से संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। सोने को न ही गिरवी रखें और न ही बेचें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
 
1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

Niyati Bhandari

Advertising