आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Jan 19, 2023 - 07:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिन के स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक काफी प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले होते हैं। इन लोगों का आभामंडल इतना आकर्षक होता है कि लोग इनकी बातों का अनुसरण करना चाहते हैं। इन लोगों में अच्छी नेतृत्व शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे नेता और प्रशासक के रूप में कार्य कर सकते हैं। इन लोगों में एक अच्छे प्रबंधक के गुण देखने को मिलते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में नाम, मान-सम्मान और प्रसिद्धि कमाते हैं। इन लोगों को पद और अधिकार प्राप्त होते हैं, जिनकी जिम्मेदारी इन्हें भली-भांति संभालनी आती है। ये लोग राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छा कार्य करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक लोगों के अंदर प्रेरणा का स्त्रोत बनकर उनसे काम करवाने की अद्भुत कला रखते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों को अपने अधिकारों और सत्ता से बहुत लगाव होता है परंतु इन्हें चाहिए कि इन चीजों का कभी दुरुपयोग न करें। ये लोग हमेशा उच्चतम स्तर पर एक नेता की तरह कार्य करना चाहते हैं। कभी किसी के दिशा निर्देश पर कार्य नहीं कर सकते। इन्हें दूसरों के अधीन नौकरी करना पसंद नहीं होता। मुख्यतः मूलांक 1 वाले जातक स्वयं का कोई कार्य करना पसंद करते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। इस साल खेलकूद से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। जनवरी के महीने में किसी नए काम को शुरू करने के लिए पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस होगी। फरवरी के महीने का समय अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में केंद्रित होगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है। मार्च के महीने में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताने का है। इस समय में किसी प्रलोभन में आकर कोई काम न करें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। मई और जून का महीना पारिवारिक जिम्मेदारियों के इर्द गिर्द घूमेगा। जून के महीने में काम पर कम ध्यान दे पाएंगे। जुलाई के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। अगस्त के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में मतभेद उत्पन्न होने की संभावना बनती है। अपने नीरस स्वभाव में बदलाव लाने की कोशिश करें। सितम्बर के महीने में बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें अन्यथा परिस्थितियां आपके ही विरुद्ध हो सकती हैं। अक्टूबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में नकदी धन की स्थिति अच्छी होगी। दिसंबर के महीने में कार्यक्षेत्र पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिलेगी।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। अहंकार की भावना से दूर रहें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
 
1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising