आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Jan 04, 2023 - 07:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 4 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक कुशाग्र बुद्धि और तेज दिमाग वाले होते हैं। ये लोग जन सामान्य से अलग सोच रखते हैं। ये लोग हर परिस्थिति को अलग नजरिए से देखते हैं। मूलांक 4 वाले जातक परंपराओं को नहीं मानते। ये लोग लगातार समाज और परिवार में चली आ रही पुरानी मान्यताओं को बदलने के लिए तैयार रहते हैं। जिसके कारण इन्हें बहुत बार लोगों की असहमति का सामना करना पड़ता है और विद्रोही तथा क्रांतिकारी के रूप में जाने जाते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों की जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो इन लोगों की तर्क-वितर्क की शक्ति काफी मजबूत होती है। ये लोग हर बात की तह तक जाने की कोशिश करते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों को अनुसंधान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 4 वाले जातकों को अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इन लोगों के सरकारी कार्यों में अड़चन आती रहती हैं। कार्यक्षेत्र हो या जीवन में अन्य कोई स्थान, इन लोगों की उच्च अधिकारियों के साथ कम ही सहमति होती है। मूलांक 4 वाले जातक जीवन में कभी किसी की बातों को सोच कर दुखी नहीं होते। ये लोग लगातार आने वाले समय को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करते हैं।



आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणामों वाला रहेगा। इस साल आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने के योग बनते हैं। अपने कामकाज को भी आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा से जुड़े हुए जातक शुभ परिणाम प्राप्त करेंगे। जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय में अकस्मात आपके कार्य पूरे होंगे। फरवरी के महीने में कारोबार के नजरिए से समय अहम रहेगा। कोई शॉर्टकट अपनाने की कोशिश न करें। मार्च के महीने का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। निजी जरूरतों पर धन खर्च होगा। अप्रैल के महीने में अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। यात्राएं भी आपके लिए लाभदायक रहेंगी। मई के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। जून के महीने में पुलिस संबंधी मामलों से दूरी बनाकर रखें। जुलाई के महीने में कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। अगस्त के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को कोई वादा न करें। सितंबर के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। अक्टूबर के महीने का समय विदेशी काम में निवेश करने के लिए ठीक है। नवंबर और दिसंबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीले रंग का धागा गले में पहनें। परनिंदा से परहेज करें। केसर का तिलक लगाएं। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुए अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।



आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com
 
1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising