आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Dec 31, 2022 - 07:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत- बहुत शुभकामनाएं। 31 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिन के स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातकों की सोच स्वतंत्र होती है। इनके विचारों में काफी अस्थिरता देखने को मिलती है। ये लोग सपनों की दुनिया में खोए रहते हैं। इनकी सोच यथार्थ से परे एक अलग ही स्तर पर आकार ले रही होती है। हालांकि इन लोगों को संभावनाओं के सच होने और यथार्थ के मध्य संतुलन बना कर चलना चाहिए। जिसकी अधिकतर इन लोगों में कमी देखने को मिलती है। मूलांक 4 वाले जातक अधिकतर कम परिश्रम में अधिक फल की इच्छा रखते हैं। मूलांक 4 वाले जातक कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दे तो मूलांक 4 वाले जातक रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं। इन लोगों की तर्क-वितर्क की शक्ति मजबूत होती है। ये लोग किसी भी बात को बिना तथ्य और बिना आधार के स्वीकृति नहीं देते। मूलांक 4 वाले जातक हर बात के कारण का पता लगाने की कोशिश करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक आधुनिकता और विकास का समर्थन करते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणामों वाला रहेगा। इस साल आपको अकस्मात बहुत सी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा, जो कि सकारात्मक या नकारात्मक किसी भी प्रकार की हो सकती हैं। अपनी सूझबूझ के साथ समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। दिसंबर के महीने का यह शेष दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दिन की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वर्ष 2023 के जनवरी और फरवरी के महीने में आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। जनवरी के महीने में कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें। फरवरी के महीने का समय दाम्पत्य जीवन के लिए अच्छा रहेगा। समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। निजी जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। मार्च के महीने में समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। इस समय आपको अपनी योजनाओं के लिए मार्ग मिलते नजर आएंगे। अकस्मात धन लाभ होने के भी योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। मई के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। पुलिस संबंधी मामलों से दूरी बनाकर रखें। समय सूझबूझ के साथ बिताते हैं तो आपको लाभ होगा, अन्यथा परिस्थितियां विपरीत भी हो सकती हैं। जून के महीने में किसी नए काम को शुरू करने की जल्दबाजी न करें। सोच-समझ कर ही कोई निर्णय लें। पिता के साथ किसी बात पर मतभेद होने की संभावना बनती है। जुलाई के महीने में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। अगस्त के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। विद्यार्थी विदेशी शिक्षा प्राप्त करने की योजना बना सकते हैं। सितंबर के महीने में समय आपके लिए शुभ है। यदि कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। अक्टूबर के महीने में सेहत का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। नवंबर के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग का फूल अर्पित करें। पीले रंग का धागा गले में पहनें। गुड़ का दान मंदिर में करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com


 

Niyati Bhandari

Advertising