आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Dec 24, 2022 - 05:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और हास्य विनोद प्रिय होते हैं। ये लोग जहां जाते हैं, महफिल में जान डाल देते हैं। ये लोग जीवन के हर पल को हंसी-खुशी में भरपूर तरीके से जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा समय तक चिंतित नहीं रह सकते और समय के साथ आगे बढ़ जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातक सुंदर एवं आकर्षक चेहरे के होते हैं। इन लोगों की शारीरिक बनावट व चेहरे की सुंदरता काफी प्रभावशाली होती है। ये लोग दूसरों को बहुत जल्दी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। इनके चेहरे से इनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल होता है। मूलांक 6 वाले जातक शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। शिक्षा के साथ-साथ इन लोगों की कला तथा रचनात्मक विषयों में भी अच्छी रुचि होती है। मूलांक 6 वाले जातक नृत्य और संगीत की तरफ भी ज्यादा आकर्षित होते हैं। अधिकतर मूलांक 6 वाले जातकों को फैशन, डिजाइन, पार्लर, कॉस्मेटिक, ब्यूटी जैसे क्षेत्रों में अधिक सफल होते हुए देखा गया है। मूलांक 6 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ फलप्रदायी रहेगा। इस साल आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। यह वर्ष विवाह योग्य जातकों के लिए भी शुभ समाचार लेकर आएगा। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। इस वर्ष आप अपने घर में सजावट का कार्य करवा सकते हैं। दिसंबर महीने के शेष दिन अपने किसी अधूरे काम को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करें। इस समय में अपने क्रोध पर काबू रखें।

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। मन थोड़ा परेशान रहेगा। फरवरी के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। मार्च के महीने में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। आप उत्साह और जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे। अप्रैल के महीने में कुछ नए काम के कारण कार्यभार अधिक बना रहेगा, जिसके चलते निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। मई के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें, भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें। जून के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। इस समय में आपकी नौकरी और कारोबार में भी तरक्की होने के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। आपका मन काम की अपेक्षा मौज-मस्ती जैसी अन्य गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। अगस्त के महीने में व्यापार संबंधी कोई निर्णय लेना चाहेंगे हालांकि जल्दबाजी करने से बचें। सितंबर के महीने में दिखावे के चक्कर में आकर अनावश्यक खर्चे न करें अन्यथा बाद में बजट गड़बड़ा सकता है। अक्टूबर के महीने में मां के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है। मानसिक अशांति और तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। नवंबर के महीने में आपका मन निराशा की ओर घिरने लगेगा। अनिद्रा के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। इस समय में आप का मन कामों में कम लगेगा, जिसके कारण आप के काम आने वाले समय पर टलते चले जाएंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय का घी मंदिर में दान करें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इत्र का इस्तेमाल करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं। एक काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान करें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising