आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Dec 18, 2022 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी और निडर होते हैं। ये लोग किसी भी काम को करने से घबराते नहीं हैं। जल्दी से परिस्थितियों के सामने हार नहीं मानते। हर कठिन से कठिन कार्य को करने के लिए तत्पर रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातको का स्वभाव रौबदार होता है। इन लोगों की आवाज में भी भारीपन होता है। मूलांक 9 वाले जातकों को गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है। ये लोग हर छोटी-छोटी बात पर क्रोधित हो जाते हैं परंतु इन लोगों का गुस्सा लंबे समय तक नहीं ठहरता। ये लोग लड़ाई-झगड़े को भूलकर आगे बढ़ जाते हैं। मूलांक 9 वाले जातक काफी गहरी मित्रता निभाते हैं। इन लोगों के लिए इनके मित्र भाई जैसे होते हैं। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों को अपनी बड़ाई और तारीफ सुनना अच्छा लगता है। जबकि इन लोगों को ऐसे चापलूसों से दूर रहना चाहिए क्योंकि लोग बहुत बार इनकी इस आदत का गलत फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। लोग इनके सामने इनकी अच्छाइयों का बखान अपने काम निकलवाने के लिए करते हैं, जिसको ये लोग समझ नहीं पाते।

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। इस साल कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। घर-परिवार में भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। इस वर्ष आप ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे। दिसंबर के महीने के शेष दिन आपके लिए शुभ रहेंगे। प्रतियोगिताओं में सफलता मिलने के योग बनते हैं।

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में पिता के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। उनसे मिली सलाह से आपको लाभ होगा। फरवरी के महीने में आप भावनाओं में आकर निर्णय लेने की कोशिश करेंगे हालांकि कोई भी फैसला सोच-समझकर करें। इस समय में व्यापार में कोई निवेश अहम रहेगा। मार्च के महीने में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। बच्चे अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर योजना बनाएंगे। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। इस समय में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। आप कोई शॉर्टकट अपनाने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि कोई अनैतिक काम न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। मई के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को कोई वायदा न करें। जून के महीने का समय दाम्पत्य जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। इस समय में जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जुलाई के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। सेहत का ख्याल रखें। अगस्त के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बनाएंगे। हालांकि इस समय में आपके कार्य की गति धीमी रहेगी। सितंबर के महीने में किसी समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं। हर काम को करने में आप जोश दिखाएंगे परंतु होश के साथ भी काम लेना जरूरी है। अक्टूबर के महीने में सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। जो जातक सरकारी नौकरी चाहते हैं, आवेदन भेजने के लिए समय अनुकूल है। नवंबर के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गुड़ और शहद का सेवन करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। पीले रंग का धागा गले में पहनें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


 

Niyati Bhandari

Advertising