आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Dec 11, 2022 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का मन और विचार बहुत चंचल होते हैं। इन लोगों के लिए किसी एक बात, किसी एक स्थान पर टिक कर रह पाना असंभव होता है। ये लोग जल की तरह चलायमान होते हैं। इन लोगों में स्थिरता का अभाव देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक अपने मन-मस्तिष्क के मध्य विचारों में झूलते रहते हैं। ये लोग दिल से बहुत कोमल होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी होते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 2 वाले जातकों की मन की शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग अच्छे विचारों को बहुत जल्दी ग्रहण करते हैं। इनकी सकारात्मक कल्पनाएं अक्सर वास्तविकता का आकार लेती हैं अन्यथा जातक गलत और अनैतिक विचारों में ही घिरा रहता है और मानसिक तनाव महसूस करता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग शारीरिक मेहनत की अपेक्षा मन-मस्तिष्क से ज्यादा काम करने की सोचते हैं। मूलांक 2 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणामों वाला रहेगा। इस साल किसी को उधार दी हुई धन राशि वापस मिल सकती है। इस साल आप भावुक होकर फैसले लेने की कोशिश करेंगे। किसी दस्तावेज के इस्तेमाल में और हस्ताक्षर करते हुए इस वर्ष सावधानी बरतें। दिसंबर के महीने में नकदी धन खर्च होगा। मासिक बजट गड़बड़ा सकता है।

 

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। फरवरी के महीने में किसी प्रलोभन में आकर कारोबार में कोई बड़ा निवेश न करें। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए प्रमोशन पर ज्यादा पैसा न लगाएं। मार्च के महीने में समय लेखन और प्रकाशन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग भी इस समय में अच्छा काम करेंगे। अप्रैल के महीने में निजी जिम्मेदारियों के कारण कामकाज पर थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी और मां के मध्य अनबन होने की संभावना बनती है। कुछ निजी जरूरतों के कारण पैसा खर्च होगा। मई के महीने में संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। यात्राएं करनी पड़ेंगी। वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। जून के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न होने की संभावना बनती है। कुछ मानसिक परेशानियां अनिद्रा का कारण बन सकती हैं। जुलाई के महीने में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। दोस्तों का साथ प्राप्त होगा। अगस्त के महीने में कार्य क्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। अपनी वाणी में मधुरता लाने की कोशिश करें अन्यथा अपने बनते काम बिगाड़ लेंगे। सितंबर के महीने में आपकी कोई बात जीवन साथी के साथ संबंधों में दरार उत्पन्न कर सकती है। अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। अक्टूबर के महीने में कामकाज में तरक्की होने के योग बनते हैं। नवंबर के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा अन्य गतिविधियों की तरफ ज्यादा आकर्षित होगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। मां के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। परनिंदा से परहेज करें। केसर का तिलक लगाएं। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। गायत्री मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल दें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising