आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Dec 09, 2022 - 08:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 9 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ही साहसी और निडर होते हैं। ये लोग हर साहसिक कार्य को करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग किसी भी जोखिम भरे काम को करने से घबराते नहीं हैं। इनका रवैया काफी रौबदार होता है। इन लोगों का स्वभाव थोड़ा क्रोधी होता है। इन्हें हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है परंतु मूलांक 9 वाले जातक बहुत देर तक किसी से नाराज नहीं रह सकते। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इनके मन में दूसरे के लिए दया भावना होती है। इनका मन समाज सेवा के कार्यों में भी अधिक लगता है। अपने जीवन के किसी न किसी पड़ाव पर ये लोग एक समाज सेवी के रूप में कार्य करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों को पुलिस, आर्मी, डॉक्टर, सर्जन, समाज सेवी इत्यादि क्षेत्रों में सफल कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 9 वाले जातकों का अपने परिवार में छोटे बहन-भाइयों के साथ अधिक स्नेह होता है। ये लोग हर परिस्थिति में उनका साथ देते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। इन्हें हर विषय को सीखने में रुचि होती है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणामों वाला रहेगा। इस साल खेलकूद से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। छोटे बहन-भाइयों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। इस वर्ष आप ऊर्जावान और मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए श्रेष्ठ है। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। 

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। पिता की सलाह लेकर काम करना फायदेमंद रहेगा। फरवरी के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। हालांकि दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। मार्च के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। अप्रैल के महीने में कोई गलत काम करने से बचें। पुलिस के मामलों से दूरी बनाए रखें। मई के महीने में व्यापार में तरक्की होने के योग बनते हैं। हालांकि कुछ परिवर्तनों का भी सामना करना पड़ेगा। जून के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। घर में मंगल कार्यों का आयोजन होगा। जुलाई के महीने में यात्राएं करनी पड़ेंगी। वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। अगस्त के महीने में बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। प्रॉपर्टी संबंधी मामले में सावधानी बरतें। कोई लोहे का औजार इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। सितंबर के महीने में किसी समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ आकर्षित होगा। अक्टूबर के महीने में आपको कार्यक्षेत्र पर सीनियर का साथ प्राप्त होगा। नवंबर के महीने में आप ज्यादा भावुक होकर फैसले लेने की कोशिश करेंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। गायत्री मंत्र का जाप करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising