आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Dec 05, 2022 - 10:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत परिवर्तनशील होते हैं। इन्हें हमेशा नई-नई चीजें करना और सीखना अच्छा लगता है। मूलांक 5 वाले जातक बहुत बुद्धिमान और चतुर होते हैं। इन लोगों में वाकपटुता का अद्भुत गुण होता है। ये लोग दूसरों के साथ बात करके उन्हें बहुत जल्दी अपना बना लेते हैं। ये लोग जहां भी होते हैं, काफी हंसी-मजाक का माहौल बना लेते हैं। अपनी बात को दूसरों के सामने इस तरीके से रखते हैं ताकि लोग इनके साथ सहमत हो जाएं। मूलांक 5 वालों में अच्छे कम्युनिकेशन स्किल होने के कारण इन्हें मार्केटिंग, सेल्स मैन, संचार माध्यम के क्षेत्र जैसी जगहों पर सफल काम करते हुए देखा गया है। मूलांक 5 वाले जातक बहुमुखी प्रतिभा के स्वामी होते हैं। इन लोगों में रचना और कला के प्रति गहरा आकर्षण होता है। मूलांक 5 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और शिक्षा प्राप्ति के बाद नौकरी की बजाय स्वयं का व्यापार और व्यवसाय करने में इनकी ज्यादा रुचि होती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए बहुत से परिवर्तन लेकर आएगा, जो कि सकारात्मक या नकारात्मक किसी भी स्तर पर संभव हैं। परिस्थितियों का सूझबूझ के साथ लाभ उठाने की कोशिश करें। यह वर्ष कामकाज और व्यापार के नजरिए से भी अहम रहेगा। इस साल मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। दिसंबर के महीने में आपका मन काम में कम लगेगा। आलस्य के कारण अपने कामों को आने वाले समय के लिए टालने की कोशिश करेंगे।



वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में समय आपके अनुकूल है। आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। फरवरी के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। कुछ व्यापार की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जो कि लाभदायक रहेंगी। मार्च के महीने में खर्चे अधिक होने के कारण अपने व्यय पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में कुछ सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने की संभावना बनती है। अप्रैल के महीने में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखें। मई के महीने में कुछ नई जिम्मेदारियों के कारण आप व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। जून के महीने में कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। जुलाई के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। यह समय व्यापार में  तरक्की के योग लेकर आया है। अगस्त के महीने में समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अकस्मात आपको अपनी योजनाएं पूरी करने के लिए मार्ग मिलेंगे। सितंबर और अक्टूबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। अक्टूबर के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र पर भी किसी महिला सहकर्मी का साथ प्राप्त होगा। नवंबर के महीने में सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना बनती है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। कन्याओं को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। बुध आदित्य स्त्रोत का पाठ करें। शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising