आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Dec 01, 2022 - 08:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातकों का व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली होता है। ये लोग जहां भी जाते हैं, अपनी छाप छोड़ देते हैं। हर काम को आगे बढ़-चढ़कर करना, नेतृत्व करना, किसी भी कार्य का प्रबंधन करना, ऐसे गुण मूलांक 1 वाले जातकों में भरपूर पाए जाते हैं। ये लोग चाहे घर में हों, चाहे कार्यक्षेत्र पर हो या फिर चाहे देश संभालने की बात हो, इन लोगों को प्रशासन भार का कार्य मिलता ही है। घर की बात करें तो हर अहम फैसले में इनकी मुख्य भूमिका होती है। कार्यक्षेत्र पर ये प्रशासक के तौर पर काम करते हैं। राजनीति में भी मूलांक 1 वालों की अच्छी पकड़ होती है। मूलांक 1 वाले जातकों को अपनी शिक्षा ग्रहण करने में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। कई बार देखा गया है कि अपनी जिम्मेदारियों के चलते ये शिक्षा को नजरअंदाज कर देते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों में आत्मविश्वास पूरा होता है, जिसके कारण हर कार्य को करने की क्षमता रखते हैं। कभी अपनी पीठ नहीं दिखाते। ये दृढ़ निश्चय के साथ अपने कार्य को पूरा करते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ फलप्रदायी रहेगा। इस वर्ष आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरी तलाश कर रहे जातकों को उचित नौकरी के लिए आवेदन प्राप्त हो सकते हैं। इस वर्ष आप किसी नए काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे। दिसंबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। अधिक के प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक काम न करें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है।

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। फरवरी के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। मार्च के महीने में नए काम को शुरू करने के लिए पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की संभावना बनती है। अप्रैल और मई के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। मई के महीने में निजी जरूरतों के ऊपर धन खर्च होगा। जून के महीने में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यात्राओं से लाभ होगा। जुलाई के महीने में आपके मन में निराशा उत्पन्न हो सकती है। कार्यभार अधिक बना रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न होने की संभावना भी बनती है। अगस्त के महीने में किसी सामाजिक काम में भागीदार बनेंगे। सितंबर के महीने में कोई भी नया काम करते हुए या कोई निर्णय लेते हुए भली प्रकार से सोच-विचार कर लें। अक्टूबर के महीने में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। नवंबर के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गुड़ और शहद का सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीले रंग का धागा गले में पहनें। लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं। चावल की खीर का सेवन करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising