आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Nov 30, 2022 - 09:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है। जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक सदाचारी एवं सुविचारों वाले होते हैं। ये लोग सात्विक तथा धार्मिक स्वभाव के होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपनी परंपराओं का सम्मान करते हैं। ये लोग बुजुर्गों और गुरुजनों का सम्मान करते हैं। सत्यवादी एवं न्याय प्रिय होते हैं। ये लोग किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते। ये लोग स्वाभिमानी एवं ईमानदार होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत मेहनती और संघर्षशील होते हैं। ये लोग जिस बात को ठान लेते हैं, उसे पूरा करते हैं। मूलांक 3 वाले बहुत महत्वकांक्षी होते हैं। बहुत बार अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने हेतु ये लोग अपने निजी जीवन को नजरअंदाज कर देते हैं। इन लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है। प्रायः मूलांक 3 वाले लोग उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन लोगों को एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, मार्गदर्शक के रूप में भी सफल कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 3 वाले जातक अच्छे विचारों वाले, दूरदर्शी तथा अनुभवी होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक प्रतिभाशाली एवं बुद्धिमान होते हैं। ये लोग हर बात को बहुत जल्दी समझ जाते हैं। इन लोगों में उम्र से ज्यादा अनुभव एवं समझदारी देखने को मिलती है। जिसके कारण लोग इनसे सलाह लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक दूसरों के साथ नरमी से पेश आते हैं। ये अपना फैसला कभी दूसरों पर नहीं थोपते। दूसरों के साथ जबरदस्ती करना इनके स्वभाव में नहीं आता।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। इस साल विद्यार्थियों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। किसी को दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नवंबर के महीने का शेष समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। घर के बड़ों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। दिसंबर के महीने का समय कारोबार संबंधी निर्णय के लिए अच्छा रहेगा। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए प्रमोशन पर पैसा खर्च करेंगे। मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा।



वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपका काम बनेगा। समय आपके लिए अच्छा है, कम प्रयास से भी आपके काम सफल होंगे। फरवरी के महीने में रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जातक किसी विदेशी शिक्षा को ग्रहण करने के लिए मन बना सकते हैं। मार्च के महीने में बच्चों का मन संगीत और नृत्य आदि कलाओं में ज्यादा लगेगा। अप्रैल के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। आपका रुझान अपने निजी जीवन की तरफ ज्यादा रहेगा। मई के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। माता की सेहत का ख्याल रखें। जून के महीने में मेहनत अधिक करनी होगी, कार्यभार बढ़ सकता है। जुलाई के महीने में किसी अधूरे काम को पूरा करने के लिए समय अच्छा है। छोटे बहन-भाइयों की मदद मिलेगी। अगस्त के महीने में किसी नए काम की शुरुआत में निवेश कर सकते हैं। सितंबर के महीने में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। अक्टूबर के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जल का अपव्यय न करें। यथासंभव चांदी के आभूषण धारण करें। मां के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। चावल का दान न करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। सोने को न ही गिरवी रखें और न ही बेचें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सूर्य को जल दें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। केसर का तिलक लगाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising