आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Nov 29, 2022 - 08:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
Todays Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 29 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का मन बहुत चंचल और अस्थिर होता है। मूलांक 2 वाले जातक बहुत भावुक और चंचल होते हैं। इन लोगों में स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की क्षमता नहीं होती। अक्सर भावनाओं के मध्य जूझते रहते हैं। ये लोग स्वभाव से मृदुभाषी और कोमल होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक कल्पनाशील एवं रचनात्मक होते हैं। इन लोगों में क्रिएटिविटी देखने को मिलती है। मूलांक 2 वाले जातक हमेशा दूसरों का भला करना चाहते हैं। इनके मन में छलावा नहीं होता। मूलांक 2 वाले जातक साफ हृदय और स्वच्छ मन के होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक हंसमुख होते हैं। दूसरे लोगों के साथ बातचीत करके बहुत जल्दी अपनापन बना लेते हैं। इनकी वाणी में मिठास होती है। ये लोग हमेशा अपने सगे-संबंधियों, मित्रों और दोस्तों का साथ देने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 2 वाले जातक सुंदर एवं आकर्षक होते हैं। इनके मुख मंडल पर चंद्रमा के समान सुंदर कांति विद्यमान होती है। मूलांक 2 वाले जातक अपनी दृढ़ कल्पना शक्ति के कारण नए-नए कामों को अंजाम देने के बारे में सोचते रहते हैं परन्तु निर्णायक शक्ति कमजोर होने के कारण इनकी योजनाएं कम ही सफल हो पाती हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। इस साल आपको नए काम की शुरुआत करने के अवसर प्राप्त होंगे। इस वर्ष जातकों को नई नौकरी के लिए आवेदन भी प्राप्त हो सकते हैं। नवंबर के महीने के शेष दिन आपके लिए अच्छे हैं। आप का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। दिसंबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। माता-पिता के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

वर्ष 2023 के जनवरी का महीना आपके लिए अच्छा रहेगा परंतु अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं अन्यथा अपनी ही किसी गलती के कारण विपरीत परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। कामकाज और नौकरी में तरक्की होगी। मार्च के महीने में कोई अनैतिक काम करने से बचें, मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल और मई के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति समय ज्यादा देना पड़ेगा। निजी जरूरतों पर धन खर्च होगा। जून के महीने में सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। कुछ सरकारी लाभ प्राप्त होने के भी योग बनते हैं। जुलाई के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। मानसिक परेशानियां अनिद्रा का कारण बन सकती हैं। अगस्त के महीने में आप पुनः जोश और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें, ताकि उचित परिणाम मिल सके। सितंबर के महीने में किसी नए काम की शुरुआत के लिए पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। अक्टूबर के महीने में भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गुड़ और तांबे का दान न करें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। काले और नीले रंग से परहेज करें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। किसी प्रकार की अनैतिक गतिविधि में भागीदार न बनें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising