आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Nov 21, 2022 - 07:46 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक स्वभाव के होते हैं। इन लोगों में धर्म के प्रति गहरी आस्था होती है। ये लोग परंपराओं को मानने वाले होते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के जीवन लक्ष्य बहुत उच्च स्तर के होते हैं। ये लोग अपने जीवन मूल्यों के साथ भी कभी समझौता नहीं करते। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग जल्दी से मदद के लिए किसी के सामने हाथ फैलाना पसंद नहीं करते। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में सूझबूझ और समझ प्रायः उम्र से अधिक देखने को मिलती है। इन लोगों का तजुर्बा और अनुभव अधिक होता है। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं उसमें निपुण होते हैं। लोग अक्सर इनसे सलाह मशवरा करना अच्छा समझते हैं। इनका आभामंडल काफी प्रभावशाली होती है। लोग इनके व्यवहार और स्वभाव से प्रभावित रहते हैं। इनसे दोस्ती करना और इनके आसपास बने रहना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन्हें अक्सर मेधावी छात्रों में गिना जाता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणामों वाला रहेगा। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस वर्ष दस्तावेजों के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। व्यापारिक स्तर पर भी लेन-देन में सतर्क रहने की आवश्यकता है। नवंबर के महीने में शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। अकस्मात कुछ परिवर्तन या कुछ अवसर आपको संभलने का मौका नहीं देंगे। कोई भी अनैतिक काम करने से बचें। दिसंबर के महीने में मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग अच्छा काम करेंगे। इस समय में युवा वर्ग नौकरी की अपेक्षा अपना स्वयं का काम करने के लिए मन बना सकते हैं।



वर्ष 2023 के जनवरी का महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय में आपके प्रयास सफल होंगे, समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। फरवरी के महीने में कुछ विदेशी तकनीक आप को अपनी तरफ आकर्षित करेगी। रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े लोग इस समय में सफल रहेंगे। मार्च और अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। निजी जिम्मेदारियों की तरफ आपका ध्यान ज्यादा रहेगा। अप्रैल के महीने में आप अपने सभी कामों को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। मई के महीने में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। जून के महीने में कार्यों की गति थोड़ी धीमी रहेगी। आपको मेहनत अधिक करनी होगी हालांकि मेहनत के उचित परिणाम अवश्य मिलेंगे। जुलाई के महीने का समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ है। प्रतियोगिता में भी सफलता मिलने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में किसी नए काम को शुरू करने के लिए पैसा उधार लेने की योजना बनाएंगे। सितंबर के महीने में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। अक्टूबर के महीने में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। ध्यान रहे घर में दूध उबल कर नीचे न गिरे। माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। यथासंभव चांदी के आभूषण धारण करें। चांदी के पात्र में जल पिएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। काले-सफेद तिल शिवलिंग पर अर्पित करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
 
1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising