आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Oct 06, 2022 - 08:53 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। इनके मुख मंडल पर सुंदर कांति होती है। मूलांक 6 वालों का स्वभाव काफी हंसमुख और हास्य विनोद प्रिय होता है। लोग इनसे मिलना और बातें करना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों के मित्र अधिक संख्या में होते हैं। इन लोगों का विपरीत लिंगी की तरफ ज्यादा आकर्षण होता है। ये लोग दूसरों का मन मोह लेते हैं। इन लोगों का सौंदर्य की तरफ भी गहरा आकर्षण होता है। मूलांक 6 वाले जातकों को हर सुंदर चीज आकर्षित करती है। अच्छे-अच्छे कपड़े पहनना, महंगे आभूषण और ब्रांडेड चीजें खरीदना इन्हें अच्छा लगता है। फैशन, डिजाइन, चमक-धमक इन्हें बहुत प्यारी होती है। मूलांक 6 वाले जातक हमेशा बन-ठनकर साफ-सुथरे रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपने रख-रखाव पर काफी ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रचना, कला, फैशन, डिजाइन, ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक, मॉडलिंग, फिल्म इंडस्ट्री इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा कार्य करते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन के नजरिए से कोई भी निर्णय लेते हुए भली प्रकार से सोच-समझ लें। बेकार के वहम को अपने रिश्ते में खटास पैदा न करने दें। अक्टूबर के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र पर भी लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। नवंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। अपने महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने की कोशिश करें। युवा वर्ग के जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। दिसंबर के महीने में अपने मन की बात अपने साथी के साथ साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। कोई सरकारी लाभ प्राप्त हो सकता है।

वर्ष 2023 के जनवरी और फरवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। शादी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। इस समय विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। स्वयं की जरूरतों पर नकदी धन खर्च होगा। मार्च के महीने में यात्राएं सफल रहेंगी। कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। अप्रैल के महीने का समय कामकाज की अधिकता लेकर आएगा। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। मई के महीने में घर में किसी मंगल कार्य का आयोजन हो सकता है। जून के महीने में किसी नई जिम्मेदारी के कारण स्वयं पर कम ध्यान दे पाएंगे। घर-परिवार की जरूरतें भी नजरअंदाज हो सकती हैं। जुलाई के महीने में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। अगस्त के महीने का समय कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। आप किसी भी प्रकार की युक्ति को अपने कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। सितंबर के महीने में फैशन डिजाइन से जुड़े हुए लोग कुछ नई रचनाओं को जन्म दे पाएंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। कानों में सोना धारण करें। परनिंदा से परहेज करें। जीवनसाथी को इत्र उपहार में दें। वस्त्रों का दान न करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। रसोई घर में बैठकर भोजन करें। एक हरा नारियल मंदिर में दान करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com


1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

Niyati Bhandari

Advertising