आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Oct 04, 2022 - 09:31 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 4 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक तेज दिमाग और कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। इनकी तार्किक शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग हर बात की तह तक जाना पसंद करते हैं। इनकी रिसर्च पावर काफी अच्छी होती है। यदि जन्म तिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 4 वालों को शोध अथवा अनुसंधान के क्षेत्र में अच्छा काम करते हुए देखा जाता है। मूलांक 4 वाले जातक तकनीकी क्षेत्र में उन्नति हासिल करते हैं। ये लोग अच्छे जासूस, हेक्टर, इंटरनेट और वेबसाइट डेवलपर के रूप में काम करते हैं। इन्हें नई-नई तकनीकी खोज करना अच्छा लगता है। ये लोग पुरानी विचारधारा और सोच का विरोध करते हैं। हर समय किसी नई इन्वेंशन में लगे रहते हैं। समाज में लगातार परिवर्तन करना चाहते हैं, जिसके कारण इन्हें घरवालों और समाज की असहमति का सामना करना पड़ता है। मूलांक 4 वाले जातकों के जीवन में बहुत सी घटनाएं अकस्मात होती हैं। ये लोग स्वयं भी अचंभित करने वाले कामों को अंजाम देते हैं। इनके व्यवहार को समझ पाना व उसका अनुमान लगा पाना बहुत मुश्किल होता है। मूलांक 4 वाले जातक एक पल में कुछ और अगले ही पल में बिल्कुल विपरीत विचार के साथ खड़े होते हैं। इन लोगों के विचारों में स्थिरता का अभाव होता है, जिसका इन्हें बहुत बार नुकसान उठाना पड़ता है। इन लोगों को चाहिए कि एक अच्छे मार्गदर्शन और सलाह से सही दिशा का चुनाव करें और विचारों की उथल-पुथल पर अंकुश लगाएं। इन लोगों की सोच जन सामान्य से अलग होती है, जिसके कारण बहुत बार लोग इन पर विश्वास नहीं कर पाते और इन्हें समाज की मुख्यधारा से अलग-थलग कर दिया जाता है। मूलांक 4 वालों को चाहिए अपने क्रोध पर काबू रखें। बड़ों और गुरुजनों की सलाह का अनुसरण करें।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आप थोड़ा भावुक रहेंगे। किसी भी बात पर अंतिम निर्णय लेने में दिमाग से ज्यादा दिल से काम लेने की कोशिश करेंगे। यह वर्ष व्यापार संबंधी मामलों के लिए अहम रहेगा। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोगों को इस साल मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। अक्टूबर के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। नवंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके सभी पुराने काम पूरे होंगे। दिसंबर के महीने में व्यापार संबंधी मामलों में लाभ मिलने के योग बनते हैं। नकदी धन अधिक खर्च होगा।

वर्ष 2023 के जनवरी का महीना विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा से जुड़े हुए लोग भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। फरवरी के महीने में संगीत और कला से जुड़े हुए लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अप्रैल के महीने का समय निजी जीवन के लिए शुभ रहेगा। आप स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे। अपनी निजी जरूरतों पर धन खर्च होगा। मई के महीने में यात्राएं लाभदायक रहेंगी। मनचाहा स्थानांतरण नौकरी में प्राप्त हो सकता है। जून के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यभार थोड़ा ज्यादा बना रहेगा। जुलाई के महीने में पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। अपने क्रोध पर काबू रखें। अगस्त के महीने में सरकारी कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। पिता के साथ मतभेद होने की आशंका बनती है। सितंबर के महीने में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।
फिटकरी से दांत साफ करें।
दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें।
शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें।
गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising