आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Oct 03, 2022 - 09:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक सदाचारी एवं सुविचारों वाले होते हैं। ये लोग सात्विक तथा धार्मिक स्वभाव के होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपनी परंपराओं का सम्मान करते हैं। ये लोग बुजुर्गों और गुरुजनों का सम्मान करते हैं। सत्यवादी एवं न्याय प्रिय होते हैं। ये लोग किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते। ये लोग स्वाभिमानी एवं ईमानदार होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत मेहनती और संघर्षशील होते हैं। ये लोग जिस बात को ठान लेते हैं, उसे पूरा करते हैं। मूलांक 3 वाले बहुत महत्वकांक्षी होते हैं। बहुत बार अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने हेतु ये लोग अपने निजी जीवन को नजरअंदाज कर देते हैं। इन लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है। प्रायः मूलांक 3 वाले लोग उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन लोगों को एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, मार्गदर्शक के रूप में भी सफल कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 3 वाले जातक अच्छे विचारों वाले, दूरदर्शी तथा अनुभवी होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक प्रतिभाशाली एवं बुद्धिमान होते हैं। ये लोग हर बात को बहुत जल्दी समझ जाते हैं। इन लोगों में उम्र से ज्यादा अनुभव एवं समझदारी देखने को मिलती है। जिसके कारण लोग इनसे सलाह लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक दूसरों के साथ नरमी से पेश आते हैं। ये अपना फैसला कभी दूसरों पर नहीं थौपते। दूसरों के साथ जबरदस्ती करना इनके स्वभाव में नहीं आता।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए नए अवसर लेकर आया है। इस वर्ष आप किसी नए काम को शुरू करने की योजना बना सकते हैं। सरकारी कामों में आपको सफलता मिलेगी। जो जातक सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह वर्ष शुभ रहेगा। अक्टूबर के महीने में नकदी धन की स्थिति अच्छी रहेगी। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापिस मिल सकती है। नवंबर के महीने का समय आपके लिए पहले से बेहतर रहेगा। आपके काम कम मेहनत से सफल हो जाएंगे, समय का सदुपयोग करें। दिसंबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी अनैतिक काम को करने का विचार न करें। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में आप भावनाओं में घिरा हुआ महसूस करेंगे। हो सकता है क्या करें और क्या न करें की स्थिति उत्पन्न हो। फरवरी के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आप के लिए कारगर सिद्ध होगी। मार्च के महीने में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। घर में बुजुर्गों को सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है, उनकी सेहत का ख्याल रखें। अप्रैल के महीने का समय कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। मई के महीने में आप निजी जिम्मेदारियों को निभाने में व्यस्त हो जाएंगे परंतु अपने कामकाज पर भी ध्यान देने का समय आप निकाल पाएंगे। दोनों के मध्य सामंजस्य स्थापित करने में आपको सफलता हासिल होगी। जून के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। जुलाई के महीने में जीवन साथी के साथ मतभेद उत्पन्न होने की संभावना बनती है। रिश्ते की मधुरता को बरकरार रखने के लिए अपने साथी को अपनी बात कहने और समझाने का मौका दें। अगस्त के महीने का समय आपके लिए पहले से अच्छा रहेगा। काफी समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होगा। दोस्तों की मदद मिलेगी। सितंबर के महीने में किसी नए काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें।
तांबा, गुड़ और गेहूं का दान न करें।
पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।
लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।
काले और नीले रंग से परहेज करें।
कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।
कोई जंग लगी हुई वस्तु घर में न रखें।
केले का दान मंदिर में करें।
यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising