आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Oct 01, 2022 - 08:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction:
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातकों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। ये लोग शान-शौकत और रौब से रहना पसंद करते हैं। इनको अपने जीवन काल में शक्ति और सत्ता प्राप्त होती है। मूलांक 1 वाले जातक मान-सम्मान, यश, प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं। इन लोगों में अच्छे नेता और प्रबंधक के गुण होते हैं। मूलांक 1 वालों की निर्णायक शक्ति अच्छी होती है। इन लोगों में सही और गलत की समझ होती है। ये लोग अच्छे से सोच-समझकर परिस्थितियों के अनुरूप फैसला लेते हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग स्वतंत्र विचारधारा के धनी होते हैं। जल्दी से किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते परंतु इन्हें अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने से बचना चाहिए अन्यथा इन्हें नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ता है। ये लोग अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं होते। इन्हें स्वतंत्र रूप से काम करना पसंद होता है। ये लोग हमेशा ऊर्जावान और उत्साहित रहते हैं। एक बार जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं। मूलांक 1 वाले जातक राजनीति के क्षेत्र में भी सफल होते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए सामान्य रहेगा। इस वर्ष आपके काम थोड़ा देरी से होंगे परंतु मेहनत के उचित परिणाम अवश्य मिलेंगे। स्वभाव में गंभीरता उत्पन्न होने की संभावना बनती है। यह वर्ष वैवाहिक जीवन के लिए भी अहम रहेगा। अक्टूबर के महीने में बच्चों का मन खेलकूद में ज्यादा लगेगा। आप किसी सामाजिक इकाई के साथ जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में भी भागीदार बन सकते हैं। नवम्बर के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं परंतु कोई बड़ा निवेश न करें। अभिमान में आकर किसी को अपशब्द न कहें। अपनी वाणी पर संयम रखें। दिसंबर के महीने में नकदी धन की स्थिति में सुधार आएगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है।

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में बहन-भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। फरवरी के महीने में कार्य क्षेत्र पर किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। मार्च के महीने में आप के सहकर्मी आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। आप लोगों की मदद करेंगे। अप्रैल के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। कारोबार और व्यापार में तरक्की होने के योग बनते हैं। मई के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन में आने से बचें। पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। जून और जुलाई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। जून के महीने में सोशल मीडिया से जुड़े हुए लोग सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। अगस्त के महीने का समय जीवनसाथी के साथ आपसी मतभेदों को कम करेगा। विदेश यात्रा के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में आलस्य त्यागना ही अच्छा रहेगा अन्यथा काम में विलंब का सामना करना पड़ेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। घर की पूर्व और पश्चिम दोनों दिशाओं को साफ-सुथरा रखें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। परनिंदा से परहेज करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising