आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Sep 30, 2022 - 08:31 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग अच्छे दार्शनिक साबित होते हैं। इन लोगों में अनुभव भरपूर देखने को मिलता है। ये लोग अपने कार्यक्षेत्र में निपुण होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्य करते हैं, उसमें बहुत जल्दी दक्षता हासिल कर लेते हैं। ये लोग हर कार्य को संपूर्ण तरीके से करना पसंद करते हैं। इन्हें किसी प्रकार की कोई कमी पसंद नहीं आती। जिसके कारण बहुत बार इनके काम विलंब से पूरे होते हैं परंतु इस चीज का इन्हें कोई मलाल नहीं होता। मूलांक 3 वाले जातक बहुत महत्वकांक्षी होते हैं। अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा लालायित रहते हैं। एक लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद ये दूसरे लक्ष्य की ओर अग्रसर होते हैं और दूसरे के बाद तीसरे की ओर। मूलांक 3 वाले जातकों पर धर्म-कर्म का गहरा प्रभाव होता है। इनकी प्रवृत्ति धार्मिक और सात्विक होती है। ये लोग धर्म, समाज और परंपराओं का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्योतिष विद्या को सीखने में भी अक्सर रूचि रखते हैं। इन लोगों के ज्ञान और अनुभव के चलते मूलांक 3 वाले जातकों को एक अच्छे शिक्षक, गुरु, अध्यापक अथवा सलाहकार के रूप में कार्यरत पाया जाता है। मूलांक 3 वाले जातकों की शिक्षा बहुत अच्छी रहती है। मुख्यतः इन लोगों की गिनती मेधावी छात्रों में होती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। छोटे बहन-भाइयों से आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। इस वर्ष आपको चाहिए कि पिता की सलाह लेकर काम करें ताकि सकारात्मक परिणामों की प्रतिशतता को बढ़ाया जा सके। सितंबर के महीने का यह शेष दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने क्रोध और उतावलेपन पर काबू रखें। अक्टूबर के महीने में प्रतियोगिता में सफल होने के योग बनते हैं। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। आप अपने सभी कामों को सफल रूप से पूरा कर पाएंगे। नवम्बर के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम हासिल करेंगे। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। आप की सभी योजनाएं कम मेहनत से पूरी हो जाएंगी, समय का सदुपयोग करें।

वर्ष 2023 के जनवरी का महीना नए साल के साथ किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। फरवरी के महीने में किसी को उधार दी हुई धन राशि वापिस मिल सकती है। मां के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मार्च के महीने में आप अपने कारोबार और व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। अप्रैल के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक काम करने से बचें। सेहत का ख्याल रखें। घर के बड़ों के साथ मतभेद होने की आशंका बनती है। मई और जून के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस समय बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा अन्य गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। जुलाई के महीने में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। वाहन चलाते हुए गति सीमा का ख्याल रखें। अगस्त के महीने में अकारण ही कुछ चिंताएं आपको घेरे रहेंगी। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए तांबे के पात्र में जल पीयें।
गायत्री मंत्र का जाप करें।
पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
काले और नीले रंग से परहेज करें।
खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।
कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।
गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें।
गले में पीले रंग का धागा पहनें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।
यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

Niyati Bhandari

Advertising