आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Sep 29, 2022 - 08:36 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 29 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक और कोमल हृदय के होते हैं। ये लोग मृदुभाषी और हंसमुख होते हैं। दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता बना लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के चेहरे पर चंद्रमा के समान सुंदर कांति होती है। इन लोगों की सहनशक्ति अधिक होती है। ये लोग हर परिस्थिति के साथ स्वयं को ढालना बहुत अच्छे से जानते हैं। मूलांक 2 वाले जातक समय के अनुसार स्वयं में परिवर्तन कर हर परिस्थिति को भली-भांति संभाल लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों में कोई बनावट और छल-कपट नहीं होता। ये लोग दिल के साफ होते हैं। अपने मन की बातों को बिना किसी बनावट के दूसरों के सामने रख देते हैं परंतु स्वयं बनावटी दुनियादारी की चपेट में फंस जाते हैं। बहुत बार इनकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है। मूलांक 2 वाले जातक किसी को किसी काम के लिए मना नहीं करते, जो कि इनके लिए बाद में नुकसानदेह भी साबित होता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है। इन लोगों में रचना और कला के क्षेत्र में भी रुचि देखने को मिलती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष प्रॉपर्टी संबंधी मामलों के लिए अहम रहेगा। इस साल कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असमंजसता महसूस करेंगे। आलस्य के कारण आपके कुछ काम देरी से पूरे होंगे। सितंबर के महीने के शेष दिनों में आप समय को अधिक सोच में गवा देंगे। अक्टूबर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। नवम्बर के महीने में किसी नए काम की शुरुआत करेंगे। आपके मनोबल में वृद्धि होगी परंतु कामों को आने वाले समय पर न टालें। दिसंबर के महीने में भावनाओं में आकर किसी को पैसा उधार न दें। 

वर्ष 2023 के जनवरी का महीना अपने अधूरे काम पूरा करने के लिए श्रेष्ठ है। दोस्तों से मदद मिलेगी। फरवरी के महीने में पिता के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र पर भी आपके काम की सराहना होगी। उच्च अधिकारियों से साथ प्राप्त होगा। मार्च के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें। शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। अप्रैल के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। मई के महीने में समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय न लें। जून और जुलाई के महीने में निजी जरूरतों पर नकदी धन खर्च होगा। बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा संगीत नृत्य आदि कलाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। अगस्त के महीने में सेहत का ख्याल रखें। कमर दर्द की समस्या परेशानी का कारण बन सकती है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। रात्रि के समय किसी तरल दवाई का सेवन न करें। शिवलिंग पर यथासंभव जलाभिषेक करते रहें। एक नारियल जल प्रवाह करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising