आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Sep 28, 2022 - 09:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने कार्य में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते। इन लोगों को अपने तरीके से काम करना ज्यादा अच्छा लगता है। मूलांक 1 वाले जातक स्वयं के ऊपर किसी का अधिकार पसंद नहीं कर सकते। जिस कारण इन्हें बहुत बार नौकरी की अपेक्षा स्वयं का कारोबार करते हुए देखा गया है। नौकरी में भी ये लोग ऐसे पदों पर कार्यरत होते हैं, जहां इनके ऊपर कानून, नियम और पाबंदियां कम हों। ये लोग स्वतः ही अपने जीवन में मान-सम्मान, सत्ता और अधिकार प्राप्त करते हैं। इन लोगों को स्वाभिमान और अभिमान के मध्य अंतर को समझना चाहिए, नहीं तो बहुत बार ये लोग स्वयं के लिए नुकसानदायक परिस्थितियां पैदा कर लेते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों में एक अच्छे नेता और प्रबंधक के गुण होते हैं। इन लोगों में प्रबल नेतृत्व शक्ति होती है, जिसके चलते ये लोग दूसरों से बखूबी काम करवा सकते हैं। इन लोगों का रवैया रौबदार होता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष यात्राओं के योग बनते हैं। सरकारी कामों में भी लाभ होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। विदेश यात्रा के योग बनते हैं। जीवनसाथी के साथ चले आ रहे मतभेदों में सहमति की संभावना बनती है। सितंबर के महीने के शेष दिन यात्राओं में बीतेंगे। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। अक्टूबर के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले आपके हक में आ सकते हैं। हालांकि आलस्य के कारण काम देरी से होंगे। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखना जरूरी है। नवम्बर के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। दोस्तों से मदद मिलेगी। कोई पुराना काम पूरा करने के लिए समय श्रेष्ठ है। दिसंबर के महीने में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। किसी नए काम में निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु कोई बहुत बड़ा निर्णय अभी न लें।



वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में विदेश यात्रा के योग बनते हैं। कार्यभार बढ़ेगा। फरवरी के महीने में बच्चों का मन खेलकूद में ज्यादा लगेगा। खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त करेंगे। मार्च के महीने में कार्यक्षेत्र पर कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए आपको चुना जा सकता है। अप्रैल के महीने में भावनाओं में घिरा हुआ महसूस करेंगे। क्या करें और क्या न करें की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें। मई के महीने का समय आपके लिए शुभ है। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई में लगेगा। जून के महीने का समय थोड़ी सावधानी से बिताएं। लोग आपके सीधेपन का फायदा उठाकर आपको किसी गलत काम के लिए प्रेरित कर सकते हैं। जुलाई और अगस्त के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कानों में सोना धारण करें। एक काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान करें। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। किसी भी प्रकार की गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। गुड़ और शहद का सेवन करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। रात्रि के समय में किसी तरल दवाई का सेवन न करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising