आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Sep 27, 2022 - 08:42 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक ऊर्जावान, साहसी एवं चुलबुले स्वभाव के होते हैं। ये लोग किसी बात को दिल से लगा कर नहीं रखते। इन लोगों के मन में दूसरों के लिए दया भावना एवं उदारता होती है। मूलांक 9 वाले जातकों को बहुत बार समाज सेवी के रूप में कार्य करते हुए देखा जाता है। ये लोग अपने मित्रों की सहायता करने में भी कभी पीछे नहीं हटते। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा जरूरतमंद की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इसके विपरीत मूलांक 9 वाले जातक क्रोधी एवं गुस्से वाले होते हैं। इन्हें हर छोटी-छोटी बात पर बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है परंतु इनका गुस्सा चिरस्थायी नहीं होता। इन लोगों में किसी भी कार्य को करने की लगन और उत्साह भरपूर होता है। ये लोग अपनी हर समस्या का हल स्वयं ढूंढना चाहते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों का शारीरिक गठन अच्छा होता है। इन लोगों को सेना, पुलिस विभाग, जिम, योग, डॉक्टर, सर्जन इत्यादि रूप में सफल कार्य करते हुए पाया जाता है। ये लोग अनुशासन प्रिय और मेहनती होते हैं। इन लोगों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति में शुरुआत में बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है परंतु मूलांक 9 वाले जातक दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ते हैं और सफलता को प्राप्त करते हैं। मूलांक 9 वाले जातक अपने मार्ग में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति सामान्य अच्छी होती है। इनके पास जमीन-जायदाद का सुख होता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा। इस साल विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका ध्यान स्वयं के रख-रखाव की तरफ ज्यादा रहेगा। इस वर्ष खरीदारी भी अधिक होगी। सितंबर के महीने के शेष दिन आप काफी मौज-मस्ती में बिताएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अक्टूबर के महीने में कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। जीवन साथी के साथ अपने मन की बात साझा करना चाहेंगे। नवम्बर के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश करने के योग बनते हैं। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए शुभ रहेगा। आप काफी उत्साहित महसूस करेंगे। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। अपने क्रोध पर काबू रखें।

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में नौकरी में स्थानांतरण के योग बनते हैं। संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। फरवरी के महीने में कार्यक्षेत्र पर कर्मचारी वर्ग के किसी व्यक्ति के साथ बेकार की बहस में न उलझें। मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। मार्च के महीने में बच्चों का मन खेलकूद में ज्यादा लगेगा। किसी सामाजिक काम में भी भागीदार बन सकते हैं। अप्रैल के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। सरकारी लाभ होने के भी योग बनते हैं। मई के महीने में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। कारोबार में कोई बड़ा निवेश न करें। जून के महीने में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। जुलाई के महीने में पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। बेकार के प्रलोभन में न फंसे। अगस्त के महीने में बच्चों का मन संगीत और नृत्य जैसी कलाओं की ओर आकर्षित हो सकता है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए वस्त्रों का दान न करें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गाय का घी मंदिर में दान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। गाय को हरा चारा खिलाएं। काले और नीले रंग से परहेज करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising