आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Sep 23, 2022 - 08:35 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है। मूलांक 5 वालों की गणित के विषय पर अच्छी पकड़ होती है। इन लोगों की व्यापार और वाणिज्य में भी अधिक रुचि होती है। मुख्यतः मूलांक 5 वाले जातकों को नौकरी की अपेक्षा अपने स्वयं का कारोबार करते हुए देखा गया है। ये लोग बहुत ही मिलनसार प्रवृत्ति के होते हैं। मूलांक 5 वाले किसी से बात करते हुए हिचकते नहीं हैं। इन्हें हर उम्र के लोगों से बात करनी आती है। ये हर परिस्थिति में स्वयं को ढाल लेते हैं। मूलांक 5 वाले हमेशा वो शब्द बोलते हैं, जो इनके श्रोता सुनना पसंद करते हैं। इन लोगों में अद्भुत वाककला होती है। मूलांक 5 वाले जातकों को घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। ये हमेशा बाहर बहुत आनंद महसूस करते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है। मूलांक 5 वाले जातक अपने जीवन साथी को समझते हैं तथा हर परिस्थिति में हर प्रकार से उसका साथ देते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए भावनात्मक स्तर पर अहम रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। कुछ परिवर्तन इस वर्ष संभव हैं तो स्वयं को मानसिक स्तर पर तैयार रखने की आवश्यकता है। सितंबर महीने के बचे हुए दिन थोड़ा सूझबूझ के साथ बिताएं। कागजी लेन-देन में सावधानी बरतें। अक्टूबर के महीने का समय व्यापार संबंधी निर्णय के लिए अहम रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग इस महीने में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। नवम्बर के महीने में कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। यदि कोई आधुनिक तकनीक अपने काम में अपनाना चाहते हैं तो पहले उसका पूर्ण ज्ञान होना लाभदायक रहेगा। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए अहम रहेगा। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोग इस महीने सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे।

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में नौकरी में पदोन्नति होने के योग बनते हैं। आप अपने कामकाज को भी आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। फरवरी के महीने में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। अप्रैल के महीने का समय भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि करेगा। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। मई के महीने में मां बेटी के संबंध अच्छे होंगे। यात्राओं के योग भी बनते हैं। नकदी धन अधिक खर्च होगा। जून के महीने में अधिक खर्चों के कारण अपने व्यय पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। स्वभाव में गंभीरता उत्पन्न हो सकती है। जुलाई के महीने का समय किसी अधूरे काम को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ है। छोटे बहन भाइयों के साथ विवाद होने की संभावना बनती है। अगस्त के महीने में किसी नए काम को शुरू करने की योजना बनाएंगे। किसी अन्य काम में निवेश भी कर सकते हैं परंतु कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझ कर लें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले और नीले रंग से परहेज करें।
कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।
कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।
खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।
दांत फिटकरी से साफ करें।
गाय को हरा चारा खिलाएं।
पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
तांबे के पात्र में जल पियें।
विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
छोटे बहन-भाइयों के साथ व्यर्थ के विवाद को नजरअंदाज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें


 

Niyati Bhandari

Advertising