आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Sep 21, 2022 - 08:42 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बुद्धिमान एवं ज्ञानवान होते हैं। ये लोग महत्वाकांक्षी और स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें दूसरों के सामने झुकना पसंद नहीं होता। मूलांक 3 वाले जातक अपने कार्य में दूसरों का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते। ये लोग अपनी स्वतंत्रता के साथ किसी भी रूप में समझौता करना पसंद नहीं करते। इन लोगों में बुद्धि और समझ उम्र की अपेक्षा अधिक देखने को मिलती है। मूलांक 3 वाले जातकों में किताबी ज्ञान के अतिरिक्त जीवन के अनुभवों का ज्ञान अधिक होता है। मूलांक 3 वाले जातकों से लोग सहज ही आकर्षित हो जाते हैं। लोग इनसे सलाह मशवरा करना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातक दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये लोग धार्मिक स्वभाव के होते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों में धर्म के प्रति सम्मान और आस्था होती है। ये लोग परंपरावादी होते हैं। घर-परिवार और समाज की परंपराओं और मान्यताओं का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक बड़े बुजुर्गों एवं गुरुजनों का आदर करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों का रहन-सहन काफी सादा होता है परंतु फिर भी दूसरे लोग इन्हें बहुत पसंद करते हैं। इनके साथ रहना इनसे दोस्ती करना उन्हें अच्छा लगता है। मूलांक 3 वाले जातक सकारात्मक सोच के धनी होते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणामों वाला रहेगा। इस वर्ष आपके काफी समय से रुके हुए अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। भाई-बहनों की मदद मिलेगी। दोस्तों से भी अच्छी सलाह और मदद मिलने के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में बच्चों का मन खेलकूद में लगेगा। अक्टूबर के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। घर के बड़ों की सलाह लेकर काम करें। नवम्बर के महीने में दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। व्यापार में किसी की बातों में आकर कोई निवेश अभी न करें। दिसंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। 

2023 जनवरी के महीने में कार्यक्षेत्र पर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। यह महीना एक नई शुरुआत करने के लिए शुभ रहेगा। फरवरी के महीने में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और अपने भेद किसी को न बताएं। मार्च के महीने में आप व्यापार और कारोबार का विस्तार करने की योजना बनाएंगे। अप्रैल के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आने से बचें। सेहत का ख्याल रखें। मई और जून के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। जून के महीने में आप अपने सभी कामों को यथासंभव पूरा करने में सफल रहेंगे। जुलाई के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नकदी धन अधिक खर्च होगा। अगस्त के महीने में आपका मन अकारण ही निराशा से घिरा रहेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले और नीले रंग से परहेज करें।
खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।
कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।
सोने को न तो गिरवी रखें और न ही बेचें।
गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें।
चने की दाल मंदिर में दान करें।
गुड़ और शहद का सेवन करें।
दूध में हल्दी डालकर पिएं।
परनिंदा से परहेज करें।
कानों में सोना धारण करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising