आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Sep 17, 2022 - 10:03 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 17 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये लोग चुपचाप रहना पसंद करते हैं। अपनी बातें जल्दी से किसी के साथ साझा नहीं करते। इनके अंतर मन की बातें पता लगाना मुश्किल होता है। इस कारण इनके दोस्त भी कम बनते हैं। ये लोग काम से काम रखते हैं, जिसके कारण लोग बहुत बार इन्हें मतलबी समझ लेते हैं। मूलांक 8 वाले जातक अंतर्मुखी होते हैं। ये लोग हर कार्य को धीरे-धीरे करते हैं। ये लोग बाहरी दिखावे में ज्यादा रुचि नहीं लेते। इनके हर कार्य में नीरसता झलकती है। मूलांक 8 वाले जातक आलस से घिरे रहते हैं, जिसके कारण इनके बहुत से महत्वपूर्ण कार्य भी विलंब से संपन्न होते हैं। अपनी इस आदत का नुकसान इन्हें उम्र भर उठाना पड़ता है। मूलांक 8 वाले जातक मेहनती और ईमानदार होते हैं। परिश्रम करने से कभी नहीं घबराते। अपने जीवन के लक्ष्य को कड़ी मेहनत से प्राप्त करते हैं। इन लोगों को उद्योग, कोयला, लोहा, पेट्रोलियम, तेल इत्यादि क्षेत्रों में सफल कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों के काम करने का तरीका दूसरों से अलग होता है। मूलांक 8 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। हालांकि कई बार विपरीत परिस्थितियों के चलते शिक्षा प्राप्ति में बाधाओं का सामना भी करना पड़ता है। मूलांक 8 वालों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है। 

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए परिवर्तनशील रहेगा। इस वर्ष आपको कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा जो किसी भी स्तर पर संभव हैं। यह वर्ष आर्थिक स्थिति के हिसाब से थोड़ा मंदा रहेगा। आप खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। आय के नए साधन भी प्राप्त हो सकते हैं। सितंबर के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। अक्टूबर के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। निजी जरूरतों के लिए खरीदारी करेंगे। नवम्बर के महीने में यात्रा के योग बनते हैं। अपने आलस्य को त्याग कर काम पूरा करने की कोशिश करेंगे। दिसंबर के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने के योग बनते हैं। हालांकि समय आपके लिए अच्छा है, समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वर्ष 2023 के जनवरी का महीना विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। फरवरी के महीने में कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। मार्च के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बनाएंगे। अप्रैल के महीने में किसी सामाजिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। मई के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। जून के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। जुलाई के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थी अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर योजना बनाएंगे। अगस्त के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। परिणाम मेहनत के अनुरूप कम ही प्राप्त होंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।
शनि चालीसा का पाठ करें।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।
एक नारियल जल प्रवाह करें।
दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
गाय को हरा चारा खिलाएं।
पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
गाय का घी मंदिर में दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising