आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Aug 29, 2022 - 10:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 29 अगस्त में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही साफ दिल के अथवा छल-कपट से रहित होते हैं। इन लोगों को दिखावा करना नहीं आता। ये लोग सच्चे मन से सब के साथ रिश्ता निभाते हैं। मूलांक 2 वाले जातक हृदय से कोमल और भावुक स्वभाव के होते हैं। इन लोगों के मन में दूसरों के प्रति दया भावना होती है तथा बहुत जल्दी दूसरों के साथ भावनात्मक रिश्ता जोड़ लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातक दूसरों के दुख से स्वयं भी दुखी हो जाते हैं। इनकी भावुकता इनकी कमजोरी होती है। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग जल्दी से किसी को किसी काम के लिए न नहीं कह पाते, जिसके कारण बहुत बार परेशानी में भी पड़ जाते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों को छोटी-छोटी बातें आहत कर जाती हैं। ये लोग हर बात को दिल से लगा लेते हैं जो कि आज के समय में नुकसानदायक साबित होती हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग अद्भुत रचनाओं को जन्म देते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों में एकाग्रता शक्ति उच्च स्तर की होती है। ये लोग पढ़ाई अथवा अध्ययन में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको बहुत सी यात्राएं करनी होंगी। नौकरी में स्थानांतरण होना भी संभव है। माता की सेहत का ख्याल रखें। इस वर्ष बच्चों को लेकर भी आपकी चिंताएं बनी रहेंगी। कुछ पुरानी शारीरिक समस्याएं दोबारा परेशानी का कारण बन सकती हैं। अगस्त के महीने के शेष दिन दांपत्य जीवन के सुखों के लिए अच्छे हैं। सितंबर के महीने में संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। कोई यात्रा संभव है जो आपकी दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर सकती है। अक्टूबर के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण अनिद्रा की परेशानी उत्पन्न होने की संभावना बनती है। नवंबर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। लोग आपके उत्सुक स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है परंतु ज्यादा बड़ा निवेश अभी न करें।

वर्ष 2023 के जनवरी का महीना अकारण ही चिंताओं में घिरा रहेगा। फरवरी के महीने में भाई-बहनों से उचित सलाह व मदद मिलेगी। बच्चों का मन खेलकूद में ज्यादा लगेगा। मार्च के महीने में कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। अप्रैल के महीने में व्यापारिक लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। घर में शुभ कार्यों का आयोजन होगा परंतु कुछ अड़चनों का सामना भी करना पड़ सकता है। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप किसी गुप्त विद्या को सीखने का मन बना सकते हैं। जून के महीने में कार्यभार बढ़ जाएगा। मेहनत अधिक रहेगी परंतु परिणाम कम ही मिलेंगे। अपने मन को हताशा से न घिरने दें। जुलाई के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए केले का दान मंदिर में करें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। यथासंभव चांदी के आभूषण धारण करें। चांदी और चावल का दान न करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गुड़ का सेवन करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

Niyati Bhandari

Advertising