आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Aug 27, 2022 - 08:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी और निडर होते हैं। ये लोग किसी भी काम को करने से घबराते नहीं हैं। जल्दी से परिस्थितियों के सामने हार नहीं मानते। हर कठिन से कठिन कार्य को करने के लिए तत्पर रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातको का स्वभाव रौबदार होता है। इन लोगों की आवाज में भी भारीपन होता है। मूलांक 9 वाले जातकों को गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है। ये लोग हर छोटी-छोटी बात पर क्रोधित हो जाते हैं परंतु इन लोगों का गुस्सा लंबे समय तक नहीं ठहरता। ये लोग लड़ाई-झगड़े को भूलकर आगे बढ़ जाते हैं। मूलांक 9 वाले जातक काफी गहरी मित्रता निभाते हैं। इन लोगों के लिए इनके मित्र भाई जैसे होते हैं। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों को अपनी बड़ाई और तारीफ सुनना अच्छा लगता है। जबकि इन लोगों को ऐसे चापलूसों से दूर रहना चाहिए क्योंकि लोग बहुत बार इनकी इस आदत का गलत फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। लोग इनके सामने इनकी अच्छाइयों का बखान अपने काम निकलवाने के लिए करते हैं, जिसको ये लोग समझ नहीं पाते।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए लोगों के लिए खास रहेगा। इस साल आपको कुछ परिवर्तनों का सामना करना होगा। जो सकारात्मक या नकारात्मक किसी भी प्रकार के हो सकते हैं, हर परिस्थिति का सूझबूझ के साथ सामना करें। कुछ मंगल कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। अपने क्रोध पर इस वर्ष काबू रखें। अगस्त के महीने के शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य में न फंसे। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से परिणाम कम प्राप्त होंगे। भागदौड़ ज्यादा लगी रहेगी। सितंबर के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। अक्टूबर के महीने में भौतिक सुख-साधनों की वृद्धि पर अधिक खर्च करेंगे। नकदी धन की कमी हो सकती है। नवम्बर के महीने में यात्राएं संभव हैं। व्यापार संबंधी लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। दिसंबर के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाकर रखें। प्रॉपर्टी में अभी निवेश न करें।

वर्ष 2023 का जनवरी का महीना विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। माता के साथ किसी बात पर होने की संभावना बनती है। फरवरी के महीने में संतान पक्ष को लेकर, उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मार्च के महीने में मानसिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। अप्रैल के महीने में दोस्तों से मदद प्राप्त होगी। हालांकि अपने गुस्से पर काबू रखें। वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। मई के महीने का समय आपके लिए शुभ रहेगा। इस समय में आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। विदेश यात्रा के योग बनते हैं। समय का सदुपयोग करने के लिए अपनी तरफ से पूरी मेहनत करें। जुलाई के महीने में धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान जी को मीठा पान चढ़ाएं।
पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।
छोटी कन्याओं को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें।
खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।
ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।
शिवलिंग पर यथासंभव जलाभिषेक करते रहें।
सूर्य को जल दें।
पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
दूध में हल्दी डालकर सेवन करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising