आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Aug 19, 2022 - 11:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने कार्य में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते। इन लोगों को अपने तरीके से काम करना ज्यादा अच्छा लगता है। मूलांक 1 वाले जातक स्वयं के ऊपर किसी का अधिकार पसंद नहीं कर सकते। जिस कारण इन्हें बहुत बार नौकरी की अपेक्षा स्वयं का कारोबार करते हुए देखा गया है। नौकरी में भी ये लोग ऐसे पदों पर कार्यरत होते हैं जहां इनके ऊपर कानून, नियम और पाबंदियां कम हो। ये लोग स्वतः ही अपने जीवन में मान-सम्मान, सत्ता और अधिकार प्राप्त करते हैं। परंतु इन लोगों को स्वाभिमान और अभिमान के मध्य अंतर को समझना चाहिए, नहीं तो बहुत बार ये लोग स्वयं के लिए नुकसानदायक परिस्थितियां पैदा कर लेते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों में एक अच्छे नेता और प्रबंधक के गुण होते हैं। इन लोगों में प्रबल नेतृत्व शक्ति होती है, जिसके चलते ये लोग दूसरों से बखूबी काम करवा सकते हैं। इन लोगों का रवैया रौबदार होता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा कला नृत्य एवं संगीत की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। अगस्त के महीने का समय निजी जीवन के लिए अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। सितंबर के महीने में जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। घर में साज-सजावट पर अधिक खर्चा होगा। अक्टूबर के महीने में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। यात्राएं लगी रहेंगी। वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। नवम्बर के महीने में नजरअंदाजी और स्वभाव में नीरसता के कारण रिश्तों में खटास उत्पन्न हो सकती है। कोई भी प्रतिक्रिया सोच-समझ कर करें। दिसंबर के महीने में दोस्तों से मदद मिलेगी। आप पूरे जोश के साथ अपने पुराने किसी अधूरे काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। 

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। विदेश यात्रा करने के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। मार्च के महीने में बच्चों का मन खेलकूद में ज्यादा लगेगा। साहसिक कार्य से जुड़े हुए व्यक्ति नाम और ख्याति हासिल करेंगे। अप्रैल के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। किसी से बातचीत के दौरान अपने शब्दों के चयन पर ध्यान रखें। मई के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। जून के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। आप अपने हर काम को कोई न कोई तरीका निकाल कर पूरा करने में सफल रहेंगे। जुलाई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। काम की अधिकता बनी रहेगी। लोग आपको गलत चीजों का लालच देकर बहकाने की कोशिश कर सकते हैं। समय रहते उचित निर्णय लें अन्यथा बाद में मानहानि का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए लक्ष्मी मां की आराधना करें। गाय का घी मंदिर में दान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। एक तांबे की गागर में साबुत हरी मूंग की दाल भरकर जल प्रवाह करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising