आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Aug 14, 2022 - 09:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 14 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इन लोगों में कला और रचना के प्रति प्रेम होता है। मूलांक 5 वाले जातक प्रसन्न रहना चाहते हैं। इन लोगों को लड़ाई-झगड़ा और विवाद बिल्कुल पसंद नहीं आता। मूलांक 5 वाले छात्रों में अद्भुत वाक कला होती है। जिसके चलते ये अपनी बात को इस प्रकार से दूसरे वालों के सामने रखते हैं के सामने वाला इनकी बातें सुनता है और मानता भी है। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक हमेशा असाधारण कार्य को करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों का बौद्धिक स्तर काफी अच्छा होता है। शिक्षा के समय पर भी मूलांक 5 वालों की गिनती मेधावी छात्रों में की जाती है। शिक्षा के क्षेत्र में ये लोग अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों की तार्किक शक्ति भी बहुत अच्छी होती है। ये लोग परिस्थितियों के दोनों पहलुओं को अच्छे से परखना जानते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपने जीवन की समस्याओं पर कभी ज्यादा गंभीर नहीं होते। ये लोग एक ही बात पर ज्यादा देर तक खुश या ज्यादा देर तक दुखी नहीं रह सकते। इन लोगों के मित्र बहुत जल्दी बन जाते हैं। मूलांक 5 वालों का वैवाहिक जीवन भी खुशमय बीतता है। ये लोग स्वयं को हर परिस्थिति में ढालने में सक्षम होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक दूसरों की बातों को सुनना और समझना पसंद करते हैं। जिसके कारण जीवन साथी के साथ एक संतुलित रिश्ता बना रहता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा। आप किसी नए काम को शुरू करने की योजना बनाएंगे। कार्यक्षेत्र पर भी आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी काम को पूरा करने के लिए यह समय शुभ रहेगा। हालांकि कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। अपने हठी व्यवहार को त्यागने की कोशिश करें। अगस्त के महीने में बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अपने क्रोध पर काबू रखें। परिस्थितियां ऐसी होंगी कि आपको सूझबूझ और संयम के साथ काम लेना होगा। हालांकि सितंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी के साथ बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। अक्टूबर के महीने में भावनाओं में घिरा हुआ महसूस करेंगे। कार्यभार ज्यादा बना रहेगा। भागदौड़ लगी रहेगी। नवम्बर के महीने में कारोबार और व्यापार में विस्तार होगा। कुछ नए काम मिलने की आशंका है। दिसंबर के महीने में आप अपने काम को जल्दी करने के लिए शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे। कुछ आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करेंगे। कोई अनैतिक काम करने से बचें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है परंतु खर्चे अधिक होने के कारण स्थिति वैसी की वैसी बनी रहेगी। फरवरी के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। मार्च के महीने में कामकाज में पैसा लगाने के लिए उधार लेना पड़ सकता है। अप्रैल और मई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। मई के महीने में आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। किसी वहम के चलते अपने संबंधों में दरार न आने दें। जून के महीने का समय अच्छा रहेगा। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में भी तरक्की के योग बनते हैं। माता की सेहत का ख्याल रखें। जुलाई के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। एक तांबे की साबुत हरी मूंग से भरी हुई गागर को जल प्रवाह करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई खराब लोहे की वस्तु घर में न रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising