आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Aug 12, 2022 - 09:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 अगस्त में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक सदाचारी एवं सुविचारों वाले होते हैं। ये लोग सात्विक तथा धार्मिक स्वभाव के होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपनी परंपराओं का सम्मान करते हैं। ये लोग बुजुर्गों और गुरुजनों का सम्मान करते हैं। सत्यवादी एवं न्याय प्रिय होते हैं। इन लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है। प्रायः मूलांक 3 वाले लोग उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन लोगों को एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, मार्गदर्शक के रूप में भी सफल कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 3 वाले जातक अच्छे विचारों वाले, दूरदर्शी तथा अनुभवी होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक प्रतिभाशाली एवं बुद्धिमान होते हैं। ये लोग हर बात को बहुत जल्दी समझ जाते हैं। इन लोगों में उम्र से ज्यादा अनुभव एवं समझदारी देखने को मिलती है। जिसके कारण लोग इनसे सलाह लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक दूसरों के साथ नरमी से पेश आते हैं। ये लोग किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते। ये लोग स्वाभिमानी एवं ईमानदार होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत मेहनती और संघर्षशील होते हैं। ये लोग जिस बात को ठान लेते हैं, उसे पूरा करते हैं। मूलांक 3 वाले बहुत महत्वाकांक्षी होती हैं। बहुत बार अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने हेतु ये लोग अपने निजी जीवन को नजरअंदाज कर देते हैं। ये अपना फैसला कभी दूसरों पर नहीं थौपते। दूसरों के साथ जबरदस्ती करना इनके स्वभाव में नहीं होता।



1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको मेहनत अधिक करनी होगी। हर काम में थोड़े विलंब का सामना करना पड़ेगा परंतु आपकी मेहनत और संघर्ष रंग लाएगा और अंत में आपको सफलता मिलेगी। अपने अनुभव और सूझबूझ के आधार पर आप हर कार्य को सफल रूप से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। अगस्त के महीने का समय कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। सितंबर के महीने में आलस्य के कारण आपके कुछ काम देरी से होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में थोड़ा और रुकना पड़ेगा। समय संयम और धैर्य के साथ बिताने का है। अक्टूबर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। किसी भी परिस्थिति का परिणाम आपके व्यवहार पर निर्भर करता है। प्रतियोगिताओं में सफलता मिलने के योग बनते हैं। नवम्बर के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। बढ़ते हुए काम के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। दिसंबर के महीने में कार्यभार अधिक बना रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। लोग आपको आपकी ही बातों में फंसाने की कोशिश करेंगे।



वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में अपने अधूरे काम पूरा करने की कोशिश करें ताकि आने वाले समय का सदुपयोग किया जा सके। फरवरी के महीने में सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा। मार्च के महीने में किसी को उधार देने से बचें। माता की सेहत का ख्याल रखें। अप्रैल के महीने में आपके कार्य कम प्रयास और कम मेहनत से भी सफल हो जाएंगे, समय का सदुपयोग करें। यह समय विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। मई के महीने में आप किसी नई तकनीक व कौशल सीखने की कोशिश करेंगे। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों को भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे परंतु मेहनत अधिक करनी होगी। जून के महीने में कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जुलाई के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। परनिंदा से परहेज करें। केले का दान मंदिर में करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। सरस्वती मां की आराधना करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising