आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Aug 11, 2022 - 10:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक संवेदनशील और भावुक होते हैं। इन लोगों की कल्पना शक्ति काफी मजबूत होती है। ये लोग अच्छे रचनाकार होते हैं और अपनी कल्पनाओं को आकार देने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। ये लोग दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता जोड़ लेते हैं। इन लोगों के मन में कोई गलत भाव नहीं होता। ये लोग सरल और निष्कपट होते हैं। इनके मन में कोई छलावा नहीं होता, ये लोग अपनी बात सामने वाले के सामने बिना किसी बनावट के रख देते हैं। जिसका लोग आज के समय में गलत फायदा उठाते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का शारीरिक गठन चाहे अच्छा न हो परंतु इनका मानसिक स्तर काफी विकसित होता है। मूलांक 2 वाले जातकों की एकाग्रता शक्ति अच्छी होती है। हालांकि मूलांक 2 वालों में आत्मविश्वास की थोड़ी कमी पाई जाती है। ये लोग दूसरों के मन की बात बहुत जल्दी भांप लेते हैं तथा दूसरे के हित का ख्याल रखते हैं। मूलांक 2 वालों की शिक्षा अच्छी रहती है। मजबूत कल्पना शक्ति के कारण इन्हें बहुत बेहतर प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। जबकि विचारों की अस्थिरता और आत्मविश्वास की कमी बहुत बार इनकी शिक्षा में बाधा भी बनती है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष यात्राएं लगी रहेगी। नौकरी में भी स्थानांतरण के योग बनते हैं। माता की सेहत का ख्याल रखें। इस वर्ष नकदी धन अधिक खर्च होगा। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। किसी नए काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे। अगस्त के महीने में आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ भी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सितंबर के महीने में नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। अक्टूबर के महीने में आपके काम देरी से होंगे। हर कार्य में विलंब का सामना करना पड़ेगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। नवंबर के महीने में वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। जोश-जोश में आकर होश न खोएं। दिसम्बर के महीने में आप मनोबल से भरा हुआ महसूस करेंगे परंतु अभी किसी नए काम में निवेश करने की योजना न बनाएं। अपनी वाणी पर संयम रखें। 

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाकर रखें। फरवरी के महीने में अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके अन्यथा समय को हाथ से गंवा देंगे। मार्च के महीने में सरकारी कामों से लाभ होगा। किसी नए काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे। पिता से उचित सलाह मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। अप्रैल के महीने में किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। मई के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। ज्योतिष विद्या को सीखने का मन बना सकते हैं। जून के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें। जुलाई के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। कारोबार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गुड़ का सेवन करें। तांबे का दान न करें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। चांदी के पात्र में जल पिएं। यथासंभव चांदी के आभूषण धारण करें। चांदी का दान न करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising