आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Aug 09, 2022 - 10:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 9 अगस्त में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी और निडर होते हैं। ये लोग कोई भी काम करने से नहीं घबराते। इन लोगों में साहस और ऊर्जा भरपूर होती है। हर कठिन से कठिन कार्य को करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों में गुस्सा और क्रोध देखने को मिलता है। ये लोग हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा हो जाते हैं। इनके गुस्सैल स्वभाव के कारण इनके लड़ाई-झगड़े भी बहुत अधिक होते हैं परंतु ये लोग बातों को मन से लगाकर नहीं बैठते। अगले ही पल लड़ाई-झगड़े और क्रोध को भुला देते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों को चापलूसी करवाना अच्छा लगता है। इनकी यह आदत इनके लिए बहुत बार नुकसानदेह भी साबित होती है। लोग इनका गलत फायदा उठाते हैं। मूलांक 9 वाले जातक सीधे स्वभाव के होते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों में समाज सेवा का भाव होता है। मूलांक 9 वाले जातकों की दोस्ती काफी गहरी होती है। ये लोग काफी हंसमुख और बोलचाल के मामले में निसंकोची होते हैं। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा हर नई चीज़ को सीखने के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों में नए नए विषयों को सीखने की जिज्ञासा होती है। ये लोग मन के साफ़ होते हैं। बातों को घूमा-फिरा कर करना इन्हें नहीं आता। इनके मन में जो कुछ होता है, दूसरों के सामने स्पष्ट रूप से रख देते हैं। इनमें छलावा या कपट नहीं होता।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए परिवर्तनशील रहेगा। इस साल आपको बहुत से परिवर्तनों का सामना करना होगा, जो कि किसी भी स्तर पर संभव है। इस साल आप नौकरी की अपेक्षा कारोबार की तरफ ज्यादा रुझान रखेंगे। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। अगस्त का महीना थोड़ा सावधानी से बिताएं। कार्य भर की अधिकता बनी रहेगी और किसी काम में मेहनत के बाद भी सफलता मिलने में समय लगेगा। तो कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। हालांकि सितंबर के महीने का समय अच्छा रहेगा। लेखन और प्रकाशन के क्षेत्र से जुड़े लोग सफलता हासिल करेंगे। अक्टूबर के महीने में घर में शादी एवं विवाह जैसे मंगल कार्य आयोजित हो सकते हैं।  जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नवम्बर के महीने में यदि कोई यात्रा करनी पड़ती है तो सावधानी बरतें। सेहत का भी ख्याल रखें। वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। दिसंबर के महीने में कुछ काम देरी से पूरे होंगे, जिसके कारण मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है।

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में आप के भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। फरवरी के महीने में मां बेटी के संबंध अच्छे होंगे। हालांकि मन थोड़ा सा चिंतित रहेगा। मार्च के महीने में खर्चे अधिक होने के कारण बजट हिल सकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अपने व्यय पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। अप्रैल के महीने में यथासंभव पूरे मनोबल के साथ अपने अधूरे काम पूरा करने की कोशिश करें। अपने क्रोध पर काबू रखें, समय आपके हक में परिवर्तित हो सकता है। मई के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। कार्यक्षेत्र पर भी नई जिम्मेदारियां आपको मिलेंगी। कार्यभार बढ़ेगा, निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। जून के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। जुलाई के महीने में कारोबार और नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सूर्य को जल दें। गुड़ का सेवन करें। पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं। गले में पीले रंग का धागा पहनें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


 

 

Niyati Bhandari

Advertising