आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Aug 03, 2022 - 10:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 3 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं। इनका अनुभव प्रायः इन की उम्र से अधिक होता है। ये लोग हर चीज को बहुत जल्दी ग्रहण करने में सक्षम होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्य करते हैं उसमें निपुण होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, कंसलटेंट इत्यादि के रूप में कार्य करते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उच्च कोटि की होती है। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में बहुत नाम कमाते हैं। मुख्यतः इन लोगों को मेधावी छात्रों में गिना जाता है। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। इन्होंने अपने जीवन लक्ष्य काफी कोशिश करके बनाए होते हैं, जिन्हें प्राप्त करने के लिए ये लोग लगातार प्रयास करते हैं और सफलता भी हासिल करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक एक अच्छे सलाहकार, शिक्षक, अध्यापक के रूप में कार्य करते हैं। लोग अक्सर इनसे सलाह लेना, इनकी बातें सुनना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक होते हैं। ये लोग अपनी परंपराओं और मान्यताओं का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक भगवान में गहरी आस्था रखते हैं। मूलांक 3 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इनमें दूसरों के प्रति सहानुभूति की भावना होती है परंतु स्वयं किसी के सामने मदद के लिए हाथ नहीं फैलाते। ये लोग काफी स्वाभिमानी होते हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा। हालांकि इस वर्ष आपको मेहनत अधिक करनी होगी परंतु कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। मेहनत से मन न चुराएं। समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। अगस्त के महीने में आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। आप कोई गुप्त विद्या सीखने की कोशिश करेंगे। सितंबर के महीने का समय आलस्य के कारण थोड़ा कमजोर रहेगा। अपने मन पर काबू रखें और मेहनत करके अपने काम को पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा बाद में पछताने के अलावा कुछ हाथ नहीं लगेगा। अक्टूबर के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। अपने क्रोध पर काबू रखें। नवंबर के महीने का समय किसी नई जिम्मेदारी के साथ आपका स्वागत करेगा। जिस को निभाने के लिए आपको यथासंभव मेहनत करनी होगी। कामकाज अधिक होने के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। दिसंबर के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने के योग बनते हैं।


वर्ष 2023 के जनवरी का महीना अधूरे काम पूरा करने के लिए श्रेष्ठ है। दोस्तों की मदद मिलेगी। फरवरी के महीने में कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। हालांकि यदि आप अपनी जिम्मेदारियां बखूबी पूरी करते हैं तो इस समय से भली प्रकार से बाहर निकल जाएंगे। मार्च के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। अप्रैल के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके काम कम प्रयास से सफल हो जाएंगे। मई के महीने में बच्चे विदेशी शिक्षा को प्राप्त करने के लिए योजना बनाएंगे। आप अपने काम में भी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे। परंतु कोई शॉर्टकट अपनाने की कोशिश न करें। जून और जुलाई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। भौतिक सुख-साधनों की वृद्धि होगी।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि चालीसा का पाठ करें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। एक नारियल जल प्रवाह करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। परनिंदा से परहेज करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गुरुजनों एवं बड़ों का आदर करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 

Niyati Bhandari

Advertising