आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Jul 30, 2022 - 10:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही स्वाभिमानी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग ज्ञानवान एवं अनुभवी होते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उत्तम रहती है। मूलांक 3 वाले जातक उच्चकोटि की शिक्षा प्राप्त करते हैं। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उस कला में निपुण होते हैं। अपने विषय पर इनकी अच्छी पकड़ होती है। लोगों का अनुभव विशाल होता है। जिसके कारण मूलांक 3 वाले जातक अक्सर अच्छे सलाहकार, कंसलटेंट और मार्गदर्शन के रूप में कार्य करते हैं। लोग इनसे सलाह लेना और इनकी बातों को मानना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के अनुयायियों की संख्या अधिक होती है। ये लोग परंपराओं और धर्म का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक एवं सात्विक होते हैं। ये लोग बुजुर्गों और गुरु का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अक्सर अपने जीवन के लक्ष्य उच्च स्तर के रखते हैं तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं परंतु उन्हें दूसरों से मदद मांगना पसंद नहीं आता।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। बच्चे अपनी आगे की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे लोगों को भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में भी लगेगा। जुलाई और अगस्त के महीने के समय में आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन के सुखों में मधुरता बढ़ेगी। सितंबर के महीने में विचारों में कुछ गंभीरता उत्पन्न हो सकती है। आप अपने मन की बात दूसरों के साथ साझा करने में संकोच महसूस करेंगे। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर के महीने के समय में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाकर रखें। नवम्बर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। पिता से सलाह लेकर काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। बेकार के लड़ाई-झगड़े में न पड़ें। दिसंबर के महीने में कुछ नए कामों को शुरू करने के अवसर मिलेंगे परंतु कोई बहुत बड़ा निवेश किसी नए काम में न करें। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में आलस्य के कारण आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। फरवरी के महीने में किसी सामाजिक कार्य में भागीदार बनने के अवसर मिलेंगे। मार्च के महीने का समय आपके लिए शुभ रहेगा। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। लोग आपसे प्रेरित होंगे और आपकी बातें मानेंगे। अप्रैल के महीने का समय नकदी धन की स्थिति के लिए अच्छा रहेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मई के महीने में आपके काम कम प्रयास से सफल हो जाएंगे। समय का सदुपयोग करें। व्यापार में भी तरक्की के योग बनते हैं। जून के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के प्रलोभन में आने से बचें। लोग आप को पथ भ्रष्ट करने की कोशिश करेंगे। अकस्मात धन लाभ के योग भी बनते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कानों में सोना धारण करें।
केसर का तिलक लगाएं।
एक काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान करें।
परनिंदा से परहेज करें।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
पीपल के वृक्ष की सेवा करें।
सोने को न ही गिरवी रखें और न ही बेचें।
गले में पीले रंग का धागा पहनें।
खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।
कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।
ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising