आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Jul 27, 2022 - 09:33 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction:
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। इनका शारीरिक गठन काफी मजबूत होता है। ये लोग देखने में बली और इनका स्वभाव रोबदार होता है। ये लोग बहुत ही साहसी एवं ऊर्जावान होते हैं। मूलांक 9 वाले जातक हर साहसिक कार्य को करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये लोग हर कार्य को बड़ी स्फूर्ति से करते हैं। आलस इनके आसपास भी देखने को नहीं मिलता। इनके शरीर में हमेशा एक गति देखने को मिलती है। इन लोगों में क्रोध ज्यादा होता है। ये लोग हर छोटी-छोटी बात पर लड़ाई-झगड़े पर उतर आते हैं। ये परिस्थितियों को जल्दी से नहीं समझ पाते, उत्तेजना और आक्रोश में आकर निर्णय ले लेते हैं। जिसके कारण इन्हें बाद में पछतावा भी होता है परंतु इनका क्रोध ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहता। ये लोग बातों को भूलकर आगे बढ़ना पसंद करते हैं। किसी भी बात का मलाल मन में नहीं रखते। मूलांक 9 वालों का बाहरी आवरण चाहे कितना ही कठोर प्रतीत होता है परंतु इनका हृदय कोमल होता है और स्वभाव से बहुत सीधे होते हैं। लोगों की बातों में बहुत जल्दी आ जाते हैं। इन लोगों को कोई फैसला लेने में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। मूलांक 9 वाले जातक दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन लोगों की मित्रता बहुत गहरी होती है। ये लोग दूसरों पर बहुत जल्दी भरोसा कर लेते हैं। ये अपने राज भी अपने मित्रों के सामने खोल देते हैं। ये लोग पैसे के बड़े लेन-देन में भी दूसरों पर बहुत जल्दी विश्वास कर लेते हैं। इन आदतों से मूलांक 9 वालों को बचना चाहिए। समय, परिस्थिति और लोगों को देख-परख कर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। ये लोग अपने दोस्तों को परिवार के समान समझते हैं। उनका हर परिस्थिति में साथ निभाते हैं।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए बहुत से उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कुछ चीजें आपके जीवन में अकस्मात होंगी। समय धैर्य और संयम के साथ बिताएं। सूझबूझ के साथ लिए गए निर्णय लाभदायक रहेंगे। इस वर्ष आप विदेश यात्राओं और विदेशी तकनीक को अपनाने के लिए आकर्षित रहेंगे। जुलाई महीने के शेष दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी के साथ बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। अगस्त के महीने का समय अच्छा रहेगा। अकस्मात धन लाभ होने के योग बनते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। पिता के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। व्यापार में कोई भी परिवर्तन सोच-समझ कर करें। सेहत का ख्याल रखें। नवम्बर के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। समय आपके लिए शुभ है। दिसंबर के महीने का समय संतान पक्ष के कारण थोड़ी चिंता में बीतेगा। पैरों में दर्द और शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं।

वर्ष 2023 के जनवरी और फरवरी का महीना दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। विवाह योग्य जातकों को भी शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मार्च के महीने में आपका मन किसी गुप्त विद्या को सीखने के लिए आकर्षित हो सकता है। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। अप्रैल के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। परिणाम मेहनत की अपेक्षा थोड़े कम ही मिलेंगे। निराश होने के स्थान पर यथासंभव प्रयास करते रहे। मई के महीने का समय आपके लिए शुभ रहेगा। पूरे मनोबल और दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। जून के महीने में कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।
एक नारियल जल प्रवाह करें।
कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।
सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें।
परनिंदा से परहेज करें।
पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


 

Niyati Bhandari

Advertising