आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Jul 15, 2022 - 08:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में तर्क-वितर्क की शक्ति अधिक होती है। इन लोगों का स्वभाव हंसमुख और मजाकिया होता है। ये लोग बोलचाल की कला में निपुण होते है। हमेशा दूसरों के साथ हंस कर बात करना पसंद करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करने में निपुण होते हैं। ये लोग दूसरों को बहुत जल्दी वाकपटुता से अपना बना लेते हैं तथा एक मित्रता का रिश्ता स्थापित कर लेते हैं। ये लोग जल्दी से लड़ाई-झगड़ा नहीं करते। मूलांक 5 वाले लोग हमेशा सलाह-मशवरा अथवा बातचीत करके परिस्थितियों को संभालने की कोशिश करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। ये लोग विशेषकर गणित अथवा वाणिज्य के क्षेत्र में ज्यादा कुशल होते हैं। शिक्षा पूरी होने के बाद अक्सर इन लोगों को स्वयं के कारोबार और व्यापार में ज्यादा रुचि लेते हुए देखा गया है। मूलांक 5 वाले जातक सोशल मीडिया, संचार माध्यम, मार्केटिंग, सेल्स मैन जैसे कार्य में भी निपुण होते हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष अपने अधूरे काम पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें। वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। बेकार के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें अन्यथा परिस्थितियां आप ही के विरुद्ध हो सकती हैं। जुलाई के महीने में व्यापार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी। कोई सरकारी लाभ प्राप्त हो सकता है। मां बेटी के संबंध अच्छे होंगे। अगस्त के महीने में कामकाज की अधिकता लगी रहेगी। विदेश यात्राओं के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में किसी सामाजिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा खेलकूद में ज्यादा लगेगा। अक्टूबर के महीने में आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। नवम्बर के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षा में मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने का समय व्यापार के नजरिए से अच्छा रहेगा। बच्चे भी अपनी उच्च शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे।



वर्ष 2023 के जनवरी का महीना किसी नए काम की शुरुआत के लिए शुभ रहेगा। दोस्तों से मदद मिलेगी। फरवरी के महीने में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। मार्च के महीने का समय आपके लिए शुभ है। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता के योग बनते हैं। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे हो जाएंगे। अपनी मेहनत जरूर करें और समय का सदुपयोग करें। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। लोग आपकी सादगी का फायदा उठाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसी गलत रास्ते पर जाने से या कोई अनैतिक काम करने से बचें। मई के महीने में प्रमोशन के माध्यम से व्यापार में लाभ हो सकता है। जून के महीने में आप के भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंदिर के बाहर मिठाई का दान करें। छोटे बहन- भाइयों के साथ रिश्तों को मधुर बनाकर रखें। व्यायाम और योग को अपनाएं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। कन्याओं को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। काले और नीले रंग से परहेज करें। एक नारियल जल प्रवाह करें। हल्दी का तिलक लगाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com  

Niyati Bhandari

Advertising