आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Jul 14, 2022 - 08:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 13 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। इन लोगों में तार्किक शक्ति गजब की होती है। ये लोग अक्सर समाज की पुरानी परम्पराओं का विरोध करते हैं और उनको बदलने की कोशिश करते रहते हैं। जीवन में अक्सर इनको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। शोध के मामलों में ये लोग अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों को एक से अधिक भाषा का ज्ञान होता है। ससुराल पक्ष से इनके अच्छे संबंध रहते हैं। आधुनिक उपकरण चलाना इनको बहुत पसंद होता है।



1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

इस वर्ष जुलाई के महीने में विद्यार्थी अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर रहेंगे। व्यापारिक वर्ग को मनवांछित लाभ मिलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। अगस्त में अचल संपत्ति में निवेश करने से बचें। आंख से सम्बंधित कोई रोग परेशान कर सकता है। सितम्बर में कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्त होने के कारण परिवार को समय कम दे पाएंगे। अक्टूबर के महीने में कार्यक्षेत्र में कामकाज में बिगड़े हुए हालत आपके नियंत्रण में रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। दिसम्बर में विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। विदेश में चल रहे व्यक्ति से इस महीने लाभ मिलेगा। अगले वर्ष जनवरी के महीने में मेहनत के अनुरूप आपको परिणाम प्राप्त होंगे। धैर्य और संयम रखने से आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। फ़रवरी में पारिवारिक जिम्मेदारियों में भी वृद्धि हो सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझ कर लें। मार्च में नौकरी में पदोन्नति मिलने की सम्भावना है। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को नयी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अप्रैल में कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। मई में नौकरी में आपकी बुद्धिमत्ता के कारण कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है। आमदनी में वृद्धि होगी। जून के महीने में आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। व्यापार के लिए यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगी।



उपाय- इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए नीले-काले रंग के वस्त्रों का दान करें और उनको पहनने से बचें, सरस्वती माता की आराधना करें, हनुमान चालीसा का पाठ करें, पूर्णिमा के लिए खीर दान करें। नारियल जल में प्रवाहित करें।



आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising