आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Jul 04, 2022 - 09:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 4 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। ये लोग समाज में परिवर्तन लेकर आना चाहते हैं। इनका स्वभाव  क्रांतिकारी होता है। मूलांक 4 वाले जातक अच्छे राजनीतिज्ञ साबित होते हैं। ये लोग अपनी बात को हर तरीके से पूरा करने की कोशिश करते हैं, जिसके कारण लोग बहुत बार इन्हें घमंडी तथा हठी समझ लेते हैं। मूलांक 4 वाले परिस्थितियों को भाप कर कार्य करने में निपुण होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है। हालांकि बहुत बार देखा गया है कि मूलांक 4 वाले जातक अकस्मात ही चकित कर देने वाले कार्यों को अंजाम देते हैं और एकदम से अपने जीवन की ऊंचाइयों को हासिल करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक हर पल को मौज-मस्ती में जीने की सोचते हैं। इन लोगों के ऊपर संगत का असर बहुत जल्दी पड़ता है। परिवार को इनके कुसंगति में जाने का डर लगा रहता है क्योंकि ऐसा होने पर इनके जीवन की धारा ही बदल जाती है। इन लोगों को एक अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त हो तो मूलांक 4 वाले जातक अपने जीवन में काफी अच्छा मुकाम हासिल करते हैं। मूलांक 4 वालों का दिमाग काफी तेज होता है परंतु बहुत बार अपने मन भटकाव के कारण इन्हें शिक्षा प्राप्ति में बाधाओं का सामना करना पड़ता है अन्यथा मूलांक 4 वालों की शिक्षा अच्छी रहती है। इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो मूलांक 4 वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इन्हें जीवन के हर पड़ाव पर अपने हर कार्य के लिए पैसा उपलब्ध हो जाता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें



आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष प्रॉपर्टी संबंधी मामलों के लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले भी आप के हक में आ सकते हैं। काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी। आलस्य को इस वर्ष त्यागना बेहतर होगा। जुलाई के महीने का समय संगीत नृत्य फैशन डिजाइन जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। किसी वहम के चलते अपने रिश्तों में दरार न आने दें। अगस्त के महीने में व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। सितंबर के महीने में मकान खरीदने का योग बनता है। अक्टूबर के महीने का समय सावधानी से बिताएं। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। अपने क्रोध पर काबू रखें। नवंबर के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा बड़ा निवेश न करें। विदेश यात्राओं के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। अपनी भावनाओं पर अंकुश रखें। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने का समय अपने अधूरे काम पूरा करने के लिए उत्तम है। फरवरी के महीने में पिता के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद होने के योग बनते हैं। मार्च के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अप्रैल के महीने में रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। अचानक धन लाभ के योग बनते हैं। मई के महीने में आपकी योजनाएं सफल होंगी परंतु कार्यभार बना रहेगा। जून के महीने में खर्च पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। व्यापार के नजरिए से समय अच्छा है।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। संतान को अपशब्द न कहें। परनिंदा से परहेज करें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का भुगतान समय पर करें। कोई जंग लगी हुई वस्तु घर में न रखें। शनि चालीसा का पाठ करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। फिटकरी से दांत साफ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising