आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Jul 02, 2022 - 09:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का मन बहुत चंचल और अस्थिर होता है। मूलांक 2 वाले जातक बहुत भावुक और चंचल होते हैं। इन लोगों में स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की क्षमता नहीं होती। अक्सर भावनाओं के मध्य जूझते रहते हैं। ये लोग स्वभाव से मृदुभाषी और कोमल होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक कल्पनाशील एवं रचनात्मक होते हैं। इन लोगों में क्रिएटिविटी देखने को मिलती है। मूलांक 2 वाले जातक हमेशा दूसरों का भला करना चाहते हैं। इनके मन में छलावा नहीं होता। मूलांक 2 वाले जातक साफ हृदय और स्वच्छ मन के होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक हंसमुख होते हैं। दूसरे लोगों के साथ बातचीत करके बहुत जल्दी अपनापन बना लेते हैं। इनकी वाणी में मिठास होती है। ये लोग हमेशा अपने सगे संबंधियों, मित्रों और दोस्तों का साथ देने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 2 वाले जातक सुंदर एवं आकर्षक होते हैं। इनके मुख मंडल पर चंद्रमा के समान सुंदर कांति विद्यमान होती है। मूलांक 2 वाले जातक अपनी दृढ़ कल्पना शक्ति के कारण नए-नए कामों को अंजाम देने के बारे में सोचते रहते हैं परन्तु निर्णायक शक्ति कमजोर होने के कारण इनकी योजनाएं कम ही सफल हो पाती हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आप स्वयं के रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान देंगे। बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा अन्य कलाओं में ज्यादा लगेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। जुलाई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के किसी प्रलोभन में फंस कर कोई गलत काम न करें। किसी वहम के चलते अपने रिश्तों में खटास न आने दें। अगस्त के महीने का समय आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि करेगा। व्यापार में लाभ होगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। सितंबर के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। खरीदारी पर पैसा खर्च होगा। अक्टूबर के महीने में संतान पक्ष के कारण थोड़ा चिंतित रहेंगे। पैरों और कमर का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। नवंबर के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। दिसंबर के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। दुर्घटना के योग बनते हैं। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में आपका मन अध्यात्म की ओर रुझान करेगा। फरवरी के महीने में प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में निवेश न करें। मार्च के महीने में जोश के साथ-साथ होश से काम लेने की भी जरूरत होगी अन्यथा आप अपने काम स्वयं बिगाड़ लेंगे। अप्रैल के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा परंतु पारिवारिक और व्यावसायिक संतुलन बनाने में थोड़ी परेशानी का सामना करना होगा। मई के महीने में दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। जून के महीने का समय अच्छा रहेगा। आप यथासंभव कोई न कोई तरीका अपनाकर अपने काम पूरा करने में सफल रहेंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव चांदी के पात्र में पानी पिएं। माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवनसाथी को इत्र उपहार में दें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। केसर का तिलक लगाएं। कानों में सोना धारण करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising