आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Jun 30, 2022 - 09:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं। इन लोगों में परिस्थितियों के अनुसार सोच- समझकर एक उत्तम निर्णय लेने की क्षमता होती है। मूलांक 3 वाले जातक प्रायः अपनी उम्र की अपेक्षा अधिक अनुभवी होते हैं, जिसके कारण लोग इनसे सलाह एवं परामर्श करना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपनी शिक्षा काल में भी उत्तम एवं मेधावी छात्रों में गिने जाते हैं। ये लोग शिक्षा के अलावा भी जिस क्षेत्र में कार्यरत होते हैं उसमें दक्ष एवं निपुण होते हैं। इनके आसपास के लोग इनके साथ रहना इनके आसपास बने रहना पसंद करते हैं। इनका व्यक्तित्व और आभामंडल काफी आकर्षक होता है। मूलांक 3 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं, परंतु ये लोग स्वयं बहुत स्वाभिमानी होते हैं और जल्दी से किसी के सामने सहायता के लिए हाथ नहीं फैलाते। ये लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं तथा स्वतंत्र रूप से काम करना अच्छा लगता है। इन्हें अपने काम में किसी दूसरे की दखलअंदाजी बिल्कुल पसंद नहीं आती। मूलांक 3 वाले जातक कभी भी अपने जीवन मूल्यों के साथ समझौता नहीं करते। ये लोग घर-परिवार और समाज में चली आ रही मान्यताओं को मानने वाले परंपरावादी होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक सात्विक और धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष भौतिक सुख-साधनों के नजरिए से शुभ रहेगा। आप अपनी व्यावसायिक और निजी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा पाएंगे। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। जून के महीने के शेष दिन आपके लिए अच्छे हैं। अपनी मेहनत से कार्यों को सफल करने की कोशिश करें। जुलाई के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। किसी प्रकार के वहम में आकर अपने स्वयं के काम न बिगाड़ें। अगस्त के महीने में व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा नृत्य संगीत आदि कलाओं में ज्यादा लगेगा। सितंबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अक्टूबर के महीने में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। नवम्बर के महीने में प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में सफलता के योग बनते हैं परंतु कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। दिसंबर के महीने में अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, ताकि आपको शुभ परिणाम प्राप्त हो अन्यथा लड़ाई-झगड़ों में पड़ कर अपना समय गवा देंगे। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में किसी धर्म स्थान पर जाने के योग बनते हैं। यात्राएं शुभ रहेंगी। फरवरी के महीने में आलस्य को त्याग कर अपने काम करें, सफलता मिलेगी। मार्च के महीने में अपने अधूरे काम दृढ़ संकल्प के साथ पूरा करने की कोशिश करें। किसी समाज सेवा के कार्य में भी भागीदार बन सकते हैं। अप्रैल के महीने में किसी नए काम की शुरुआत के बारे में योजना बनाएंगे। मई के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई की तरफ एकाग्र होगा।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें। सोने को न तो गिरवी रखें और न ही बेचें। लक्ष्मी मां की आराधना करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। वस्त्रों का दान न करें। कन्या को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें।


आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising