आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Jun 29, 2022 - 08:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 29 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का मन और विचार बहुत चंचल होते हैं। इन लोगों के लिए किसी एक बात किसी एक स्थान पर टिक कर रह पाना असंभव होता है। ये लोग जल की तरह चलायमान होते हैं। इन लोगों में स्थिरता का अभाव देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक अपने मन-मस्तिष्क के मध्य विचारों में झूलते रहते हैं। ये लोग दिल से बहुत कोमल होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी होते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 2 वाले जातकों की मन की शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग अच्छे विचारों को बहुत जल्दी ग्रहण करते हैं। इनकी सकारात्मक कल्पनाएं अक्सर वास्तविकता का आकार लेती हैं अन्यथा जातक गलत और अनैतिक विचारों में ही घिरा रहता है और मानसिक तनाव महसूस करता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग शारीरिक मेहनत की अपेक्षा मन-मस्तिष्क से ज्यादा काम करने की सोचते हैं। मूलांक 2 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें



आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आपको नौकरी में स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में कोई अहम निर्णय लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों के लिए यह साल विशेष रहेगा। जून के महीने के शेष दिनों में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी को कोई वायदा न करें। जुलाई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। पिता की सलाह से काम करें लाभ मिलेगा। अगस्त के महीने का समय सावधानी से बिताएं। बेकार के प्रलोभन में न पड़ें। लोग आपके भोलेपन का फायदा उठाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। सितंबर और अक्टूबर के महीने का समय दांपत्य जीवन के लिए अच्छा रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नकदी धन खर्च होगा। नवंबर के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। दुर्घटना के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में कामकाज की अधिकता के कारण मानसिक तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में घर की सजावट पर अधिक खर्च करेंगे। जीवनसाथी एवं घर के बड़ों के मध्य हुई अनबन आपकी चिंता का कारण बन सकती है। फरवरी के महीने में संतान को लेकर थोड़ा चिंतित होंगे। घर की जरूरतों पर धन खर्च होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मार्च के महीने में बजट को संभालने के लिए खर्च पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। अप्रैल के महीने में सामाजिक सेवा के कार्य में हिस्सा लेंगे। मई के महीने में कोई नया काम शुरू किया जा सकता है परंतु ज्यादा निवेश न करें।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। जंग लगी हुई लोहे की वस्तुओं को घर में न रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें, सूर्य को जल दें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 

Niyati Bhandari

Advertising