आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Jun 23, 2022 - 07:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में बोलने की अद्भुत कला होती है। ये लोग अपनी बातों से दूसरे लोगों के मन को मोह लेते हैं और उन्हें अपनी बात मानने के लिए राजी कर लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातक सबसे हंस कर बात करना पसंद करते हैं। इनकी इन आदतों के कारण लोग इनके दोस्त बहुत जल्दी बन जाते हैं। हालांकि इनकी कथनी व करनी में काफी अंतर होता है। ये लोग समय देखकर बात करने का हुनर जानते हैं। इन लोगों की उम्र चाहे कितनी भी हो परंतु इनके दिल से बचपना कभी नहीं जाता। मूलांक 5 वाले जातक अपना बचपन कभी नहीं भूलते। मूलांक 5 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों को अक्सर मेधावी छात्रों में गिना जाता है। अक्सर शिक्षा प्राप्ति के बाद मूलांक 5 वालों को नौकरी की अपेक्षा स्वयं के व्यवसाय की तरफ ज्यादा रुचि कर देखा जाता है। मूलांक 5 वाले जातक यदि नौकरी करें तो लेखन के क्षेत्र में, सोशल मीडिया, मार्केटिंग, सेल्समैन इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा काम करते हुए देखा गया है। मूलांक 5 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन मुख्यतः सुखमय व्यतीत होता है। ये लोग एक अच्छा जीवनसाथी बनते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आपके काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी। मनोवांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको मेहनत करनी होगी। खर्चे अधिक होने के कारण अपने व्यय पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। जून के महीने के शेष दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। विवाहित जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जुलाई के महीने में पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आप अपनी निजी जरूरतों पर धन खर्च करेंगे। अपने सभी कामों को सुचारू रूप से पूरा कर पाने में सक्षम रहेंगे। अगस्त के महीने में आप के भौतिक सुखों में वृद्धि होने के योग बनते हैं। व्यापार में लाभ होगा। सितंबर के महीने में आलस्य के कारण काम को नजरअंदाज करेंगे। अकारण ही मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। अक्टूबर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। किसी मांगलिक कार्य के आयोजन में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। नवम्बर के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। आपको आलस्य को त्याग कर समय का सदुपयोग करना चाहिए। दिसम्बर के महीने में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। वर्ष 2023 के जनवरी का महीना अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ है। पिता की सलाह मानकर चलें आपको लाभ मिलेगा। फरवरी के महीने में किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। मार्च के महीने में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अप्रैल के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए अग्रसर होंगे। मई के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। कार्यभार बना रहेगा। अचानक अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। कन्या को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सरस्वती मां की आराधना करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising