आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Jun 20, 2022 - 09:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक भावुक होते हैं। इनकी कल्पना शक्ति बहुत तेज होती है। ये लोग मुख्यतः कल्पना की दुनिया में रहना पसंद करते हैं। ये लोग दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता जोड़ लेते हैं। मूलांक 2 वाले लोग रिश्तों को दिल से निभाते हैं और हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग जल्दी से किसी के काम को न नहीं कह पाते। इनकी इस आदत का फायदा दूसरे लोग बहुत ज्यादा उठाते हैं। ये लोग विश्वसनीय होते हैं। किसी को जल्दी से धोखा नहीं देते। छोटी-छोटी बात पर भी आहत हो जाते हैं। इन्हें दूसरों के दुख से भी दुख होता है। अपने परिवार में इनका अपनी माता के साथ घनिष्ट संबंध होता है। इनके मुख पर चंद्रमा की तरह सुंदर कांति होती है। कला के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनका कपड़े पहनने, उठने-बैठने और बात करने का ढंग इतना लुभावना होता है कि लोग इनकी तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। इनकी एकाग्रता शक्ति मजबूत होती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आपको बहुत से परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा। यह परिवर्तन निजी या व्यावसायिक किसी भी स्तर पर हो सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक लेन-देन सोच- समझ कर करें। जून के महीने में सावधानी बरतें। कहीं पर हस्ताक्षर करते हुए पहले अच्छे से जांच परख कर लें। जुलाई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। ट्रेड एंड कॉमर्स से जुड़े हुए लोग भी लाभ उठाएंगे। अगस्त के महीने का समय सावधानी से बिताएं। सेहत का ख्याल रखें। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। सितंबर और अक्टूबर के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। निजी जरूरतों पर अधिक धन खर्च होगा। नवम्बर के महीने में की गई यात्रा सफल रहेंगी। व्यापार में लाभ हो सकता है। माता की सेहत का ख्याल रखें। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। दिसंबर के महीने में आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए खर्च पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में मां और पत्नी के मध्य अनबन होने के कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। फरवरी के महीने में संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। मार्च के महीने में काम थोड़ी धीमी गति से होंगे जो की परेशानी का कारण बन सकता है। अप्रैल के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आप जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य को जल दें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। शहद और गुड़ का सेवन करें। पक्षियों को साबुत हरी मूंग की दाल का दाना डालें। गाय को हरा चारा खिलाएं। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। काले और नीले रंग से परहेज करें। यथासंभव चांदी के पात्र में पानी पिएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising