आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Jun 19, 2022 - 01:05 PM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction:
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 19 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिन के स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक काफी स्वाभिमानी अथवा महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में बहुत मान सम्मान अथवा नाम कमाते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों में एक अच्छे नेता अथवा नेतृत्व के गुण होते हैं। इन लोगों को बहुत बार सरकारी पदों पर कार्यरत पाया जाता है। मूलांक 1 वाले जातक अच्छे राजनीतिज्ञ भी साबित होते हैं। अपने घर परिवार में इन लोगों का अपने पिता के साथ अच्छा संबंध होता है। मूलांक 1 वाले जातक अच्छी निर्णायक शक्ति के धनी होते हैं। ये लोग परिस्थिति के हर पहलू को अच्छी तरह से देख परख कर अपनी सूझबूझ के हिसाब से सही निर्णय लेने में माहिर होते हैं। ये लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। इन लोगों में स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की क्षमता होती है। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही दृढ़ निश्चयी अथवा मजबूत इच्छाशक्ति वाले होते हैं। ये लोग अपने कार्य को अपने अनुसार करना ही अच्छा समझते हैं। जिसके कारण बहुत बार लोग इन्हें हठी एवं अहंकारी समझ लेते हैं। इन लोगों में बहुत बार स्वाभिमान को अभिमान में बदलते हुए देखा गया है जो इनके लिए नुकसानदेह साबित होता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर कोई गलत काम करने से बचें। अपने मन को काबू में रखें। अधिक के लालच में आकर अपने जीवन मूल्यों से समझौता न करें। परिस्थितियां आप को भटकाने की कोशिश करेंगी। जून के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को अभिमान में आकर अपशब्द न कहें। जुलाई के महीने में व्यापारिक लेन-देन में सावधानी बरतें। कोई भी बड़ा निर्णय सोच समझकर करें। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। बड़ों के अनुभव और अपनी सूझबूझ के साथ काम करें, लाभ मिलेगा। प्रतियोगिता में सफलता के योग बनते हैं। विद्यार्थी विदेशी शिक्षा प्राप्त करने की योजना बना सकते हैं। सितंबर के महीने में पिता की सेहत का ख्याल रखें। पैसा उधार लेने की आवश्यकता हो सकती है। अक्टूबर के महीने में सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के ऊपर कोई भी गतिविधि सोच समझ कर करें। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अपने टारगेट पूरा करने में थोड़ी परेशानी आएगी। नवंबर के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। दिसंबर के महीने में संतान पक्ष की गतिविधियों पर नज़र रखने की आवश्यकता है। यात्रा करते हुए सावधानी बरतें। वर्ष 2023 के जनवरी और फरवरी का महीना विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। मार्च के महीने में नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। अप्रैल के महीने में कार्यभार बढ़ेगा। मई के महीने में दोस्त और भाई बहनों का साथ मिलेगा। किसी साहसी काम में भागीदार बन सकते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। एक काला सफेद कम्बल मंदिर में दान करें। संतान को अपशब्द ना कहें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। परनिंदा से परहेज करें। शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। पीले रंग का धागा गले में पहनें। सूर्य को जल दें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Jyoti

Advertising