आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Jun 17, 2022 - 09:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction:
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 17 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। इन्हें लोगों से ज्यादा घुलना-मिलना पसंद नहीं होता। ये लोग अपने मन की बात दूसरों के साथ साझा नहीं करते। इनकी यह आदत बहुत बार इनके तनाव का कारण बन जाती है। बहुत बार इनको अपने रिश्तों में दूरियां भी झेलनी पड़ती हैं। इनके मित्र भी कम होते हैं पर जिनके साथ मित्रता करते हैं उनके साथ पूरे मन से निभाते हैं। ये लोग अपने पक्ष को लेकर ईमानदार होते हैं और दूसरे लोगों से भी इन्हें झूठ व छलावा पसंद नहीं आता। प्रायः इन लोगों का घर परिवार में पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद रहता है परन्तु इसके साथ-साथ ये लोग रिश्तों का आदर करना जानते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने जीवन लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बहुत संघर्षों का सामना करना पड़ता है। इन्हें अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव मिलते हैं परंतु ये लोग लगातार मेहनत करके सफलता को हासिल करते हैं। हालांकि अक्सर लोग इनकी सफलता को देखते हैं लेकिन उसके पीछे के संघर्ष को नहीं समझ पाते। मूलांक 8 वाले जातकों में आलस्य भी देखने को मिलता है, जिसके कारण इनके बहुत से कार्य देरी से पूरे होते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपके स्वभाव में गंभीरता और दया भावना बढ़ेगी। आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। जून के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी परंतु किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य से दूर रहें। जुलाई के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। यात्रा करते हुए सचेत रहें। अपने क्रोध पर काबू रखें। अगस्त के महीने में आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अच्छा है, हालांकि छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सितंबर के महीने में दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। कुछ अनचाहे खर्चे आपका बजट हिला सकते हैं। भौतिक संसाधनों पर अधिक धन खर्च होगा। अक्टूबर के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। नवम्बर के महीने में समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कार्यभार पहले की अपेक्षा अधिक बना रहेगा। दिसंबर के महीने में व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए निवेश करने की योजना बना सकते हैं। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में नौकरी चाहने वाले लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। फरवरी के महीने में पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। मार्च और अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। मई के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि चालीसा का पाठ करें। परनिंदा से परहेज करें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


 

Niyati Bhandari

Advertising