आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Jun 16, 2022 - 09:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 16 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातकों का जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहता है। इन्हें अपने जीवन में कभी कामयाबी की ऊंचाइयों मिलती हैं तो कभी एकदम से हार का सामना करना पड़ता है। ये लोग काफी रहस्यमयी और गंभीर स्वभाव के होते हैं। अपने जीवन के बारे में किसी के साथ कोई बात साझा करना उचित नहीं समझते। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति गहरी होती है। ये लोग हर बात पर तर्क-वितर्क करना चाहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक अक्सर बातों की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं परंतु बहुत बार नकारात्मक सोच का शिकार हो जाते हैं। जिसके कारण बहुत बार गलत निर्णय लेकर बाद में नुकसान उठाना पड़ता है। ये लोग किसी एक स्थान पर टिक कर नहीं रह सकते। इन लोगों के स्वभाव में अस्थिरता देखने को मिलती है। मूलांक 7 वाले जातकों को घूमना-फिरना और यात्राएं करना भी बहुत पसंद होता है। या फिर यूं कहा जाए कि इनके जीवन में अक्सर यात्राएं लगी रहती हैं। बहुत बार मूलांक 7 वाले जातक किसी ऐसे ही कार्य क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, जहां घूमना-फिरना और यात्राएं करना लगा रहता है। मूलांक 7 वाले जातकों के मन में बहुत से विचार उड़ते रहते हैं। इन लोगों के मन को या इनके चेहरे को पढ़ पाना बहुत मुश्किल होता है। मूलांक 7 वाले जातकों में बहुत बार घटनाओं का पहले से आभास होने, पूर्वाभास की शक्ति होती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ फलप्रदायी रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। माता की सेहत का ख्याल रखें। जून के महीने में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। अपने मन की बात जीवन साथी के साथ साझा करने से उचित हल प्राप्त होगा। जुलाई के महीने में विदेश यात्राओं के योग बनते हैं। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। अगस्त के महीने में छोटे बहन-भाईयों के साथ विवाद न करें। अपने क्रोध पर काबू रखें। दुर्घटना होने की संभावना बनती है, सचेत रहें। सितंबर के महीने में अभिमानवश किसी को अपशब्द न कहें। अक्टूबर के महीने में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। लोग आपके सीधेपन का फायदा उठाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। नवम्बर के महीने में आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित होगा। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। बच्चे पढ़ाई के लिए एकाग्र होंगे। दिसंबर महीने में आपकी योजनाएं सफल होंगी। एकाएक आपके चले आ रहे प्रोजेक्ट आपको लाभ देंगे। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने नकदी धन निवेश करना पड़ सकता है। फरवरी के महीने में कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं। मार्च के महीने में  पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अप्रैल के महीने में व्यापारिक स्तर पर लाभ होगा। मई के महीने में प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सूर्य को जल दें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें। केसर का तिलक लगाएं। कानों में सोना धारण करें। केले का दान मंदिर में करें। योग और व्यायाम करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising