आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Jun 13, 2022 - 09:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 13 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। इन लोगों में चतुराई और तार्किक शक्ति भरी होती है। ये लोग हमेशा कोई न कोई  तिगड़म लगाते रहते हैं। इन लोगों के दिमाग में हर समय कोई न कोई विचार जन्म लेता रहता है। ये लोग समाज की पुरानी परंपरा और रूढ़िवादी सोच का विरोध करते हैं। हमेशा एक नए परिवर्तन के लिए तैयार रहते हैं। अपनी इस सोच के कारण इन्हें मुख्यतः समाज के विरोध का सामना करना पड़ता है। इन्हें अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। मूलांक 4 वाले जातकों के जीवन में बहुत सी घटनाएं अकस्मात होती हैं। ये लोग बहुत बार अचंभित कर देने वाली घटनाओं को अंजाम देते हैं। इन लोगों में सामान्य श्रृंखला से हटकर कुछ अलग करने की चाहत होती है। मूलांक 4 वाले जातक शोध के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं। इन लोगों का अपने परिवार में पिता के साथ वैचारिक मतभेद कभी समाप्त नहीं होता। ये लोग जिस क्षेत्र की शिक्षा ग्रहण करते हैं, उसमें बहुत गुणी होते हैं। मूलांक 4 वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले जातक इस साल आवेदन कर सकते हैं। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, अपना प्रयास जरूर करें। जुलाई के महीने में आपकी निजी जरूरतों पर अधिक धन खर्च होगा। भौतिक सुलह साधनों में वृद्धि होगी। अगस्त के महीने का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। आभूषण खरीदने के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में व्यापारिक यात्रा करनी पड़ सकती है। मन अध्यात्म की ओर आकर्षित होगा। अक्टूबर महीने में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। कार्यभार अधिक बना रहेगा। विदेश यात्रा के योग बनते हैं। नवम्बर के महीने के परिणाम आपकी सूझबूझ पर निर्भर करते हैं। अपने क्रोध को काबू में रखें। प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। दिसंबर के महीने में किसी नए काम की शुरुआत में ज्यादा बड़ा निवेश न करें। पैसा उधार लेने की आवश्यकता महसूस हो सकती है। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में आपके स्वभाव में गंभीरता बढ़ सकती है। जिसका नकारात्मक असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा। फरवरी के महीने में पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। मार्च के महीने में पिता के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अप्रैल के महीने में व्यापारिक लेन-देन में सावधानी बरतें। मई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। सरस्वती मां की आराधना करें। पीले रंग का धागा गले में पहनें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन भाइयों के साथ व्यर्थ के विवाद को नजरअंदाज करें। सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising